Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 18 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल होंगे। व्यापार में स्वयं के निर्णय से काम कर पाएँगे। पराक्रम में वृद्धि होगी। शुभ समय। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यसिद्धि होगी। व्यापार-व्यवसाय में गति आएगी। मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक समस्याओं का निराकरण संभव है। मेहनत का फल मिलेगा। पूजा पाठ का लाभ मिलेगा। धर्म में रुचि रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी खबर मिलेगी। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। नौकरी में स्थिति मध्यम रहेगी। विवेक से कार्य करने पर विघ्न-बाधाएँ दूर हो सकेंगी। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। आय बनी रहेंगी। आर्थिक साधनों में बढ़ोतरी होगी। समय का सदुपयोग होगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छे समाचार मिलेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल अवसर प्राप्त होंगे। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। परिवार में शांति का अनुभव होगा। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका पैसा प्राप्त होगा। प्रसिद्ध व्यक्ति से मेलजोल बढ़ेगा। मकान के क्रय-विक्रय की चर्चा संभव है। संतान की प्रगति से मन प्रसन्न रहेगा। समय उत्तम है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। जल्दबाजी से बचें। खर्च की अधिकता से मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी से आर्थिक मतभेद हो सकते है। धैर्य रखें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बकाया वसूली होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। भौतिक सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बेरोजगारी दूर होगी। रोजगार की प्राप्ति होगी। नवीन कार्ययोजना की बातचीत में सफलता मिलने के संयोग बनेंगे। संपति के कार्य लाभ देंगे। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कुसंगति से बचें। अप्रत्याशित खर्च होंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति से ऋण की समस्या उभरेगी। चापलूसों से सावधान रहें। अनिर्णय की परिस्थिति से दूर रहना चाहिए।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर सुधार होगा। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में आपकी सलाह को महत्व मिलेगा। पारिवारिक जीवन में मतभेद खत्म होंगे।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपनी भावनाओं को संयमित रखकर कार्य करें। भागीदारी के कार्यों में आपके द्वारा लिए गए निर्णयों से लाभ होगा। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। राजकीय सहयोग मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ