Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 11 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। आय बनी रहेगी। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

राजकीय काम बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान से मदद मिलेगी। धन प्राप्ति के योग हैं। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। समय उत्तम रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। व्यापार में कर्मचारियों पर अधिक विश्वास न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय बड़ेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिलेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होंगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्य की प्रवृत्ति में व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य होंगे। निवेश लाभदायक रहेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। नोकरी में चेन रहेगा। शुभ समय।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक चिंता दूर होगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ