Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 21 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। नोकरी में प्रभाव बड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। शेयर मार्केट लाभ देंगा। प्रसन्नता रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा मनोरंजक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।  निवेश अनुकूल रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

केकुसंगति से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। जल्दबाजी में कोई महत्वपूर्ण निर्णय न लें। धन हानि होगी। 

सिंह राशि स्वामी सिंह रत्न माणकीय

भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेशादि लाभदायक रहेंगे। आय में वृद्धि होगी। प्रतिद्वंद्विता में वृद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी बड़ी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ के योग है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। प्रयास सफल रहेंगे। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। पराक्रम व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा 

शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वर्द्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। प्रसन्नता रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दु:खद समाचार प्राप्त होगा। दौड़धूप होगी। परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। किसी के व्यवहार से मन को ठेस पहुंच सकती है। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से क्लेश होगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यस्‍थल पर परिवर्तन पर विचार होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

यात्रा मनोरंजक रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाइयों से मतभेद दूर होकर स्थिति अनुकूल रहेगी। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

आशंका-कुशंका के चलते कोई बड़ी गलती हो सकती है। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना की आशंका बन रही है। जोखिम के कार्य टालें। लापरवाही न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ