Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 27 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थाई संपति के कार्य लाभ देंगे। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय में वृद्धि रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। समय शुभ रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यसिद्धि होगी। नई योजना लागू करने का श्रेष्ठ समय है। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कार्य करने का मन बनेगा। सामाजिक कार्य सफल रहेंगे। मान-सम्मान मिलेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होंगे। तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। किसी राजनयिक का सहयोग मिलेगा। लाभ के दरवाजे खुलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन प्राप्ति होगी। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

यात्रा मनोरंजक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में सुकून रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। बनते कामो में विघ्न आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेवजह लोगों से मनमुटाव हो सकता है। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। समय नेष्ट है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में चैन महसूस होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार से संतुष्टि रहेगी। यात्रा की योजना बनेगी। मित्रों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नतादायक वातावरण रहेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

दु:खद सूचना मिलेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को टालें। बेकार की बातों पर ध्यान न दें। अपने काम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

भूले-बिसरे साथीयों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। बड़ा काम करने का मन बनेगा। परिवार के सदस्यों की उन्नति के समाचार प्राप्त होंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। नए लोगों से संपर्क होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन लाभ के योग है। आय में वृद्धि रहेगी। जल्दबाजी न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नोकरी में सहकर्मियों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय से लाभ होगा। काम मे उत्साह बना रहेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। मित्रों के साथ प्रसन्नतापूर्वक समय बीतेगा। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेंगा। शेयर मार्केट में लाभ रहेगा। नौकरी में सुविधाएं बढ़ सकती हैं। धन प्राप्ति सुगमता से होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

स्वास्थ्य का ध्यान रखें। चोट व दुर्घटना से बचें। आय में कमी रहेगी। अपनी बात लोगों को समझा नहीं पाएंगे। ऐश्वर्य के साधनों पर खर्च होगा। जोखिम के कार्य टालें। परिवार में अशांति का वातावरण रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ