Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 20 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

प्रयास में विलंब नहीं करना चाहिए। रुके हुए काम समय पर होने की संभावना है। अपरिचितों पर विश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। धैर्य एवं संयम रखें। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। उधार दिया धन मिलने से राहत होगी। जीवनसाथी का सहयोग उलझे मामले सुलझाने में सहायक होगा। वाहन सावधानी से चलाएँ। चोट-दुर्घटना  से हानि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सत्कार्य में रुचि बढ़ेगी। प्रियजनों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक चिंताएँ दूर होंगी। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

रोजगार में उन्नति की संभावना है। कार्य के विस्तार की योजनाएँ बनेंगी। लाभदायक समाचार मिलेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। भूमि-भवन संबंधी कार्य लाभ देंगे।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

शोक समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक चिंता रहेगी। संतान के व्यवहार से कष्ट होगा। सहयोगी मदद नहीं करेंगे। व्ययों में कटौती करने का प्रयास करें। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजनाओं की शुरुआत होगी। संतान की प्रगति संभव है। भूमि संबंधी कार्य होंगे। पूर्व कर्म फलीभूत होंगे।  व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कुसंगति से हानि होगी। सोचे काम समय पर नही हो पाएंगे। वाणी नियंत्रण रखें। विवाद से हानि संभव है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। अपने काम से काम रखें। आलस्य न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। रुके हुए काम समय पर पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापार में नई योजनाएँ बनेंगी। परिवार की समस्याओं का समाधान होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाएँ रखें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएँगे। संतान के कार्यों में उन्नति के योग हैं। प्रियजनों से पूरी मदद मिलेगी। रुका हुआ धन मिलेगा। धन प्राप्ति के योग हैं। प्रसन्नता रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। स्वादिष्ट व्यजंनों का लुत्फ उठाएंगे। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबार ठीक चलेगा। सामाजिक ख्याति में अभिवृद्धि होगी। राज्यपक्ष से लाभ के योग हैं।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ होगा। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कार्यकुशलता बड़ेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ