Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 13 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

कामकाज में आशानुरूप स्थिति बनेगी। धन प्राप्ति होगी। पराक्रम बड़ेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। सन्तान के व्यवहार पर नजर रखें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

आपके कार्यकुशलता से अधिकारी वर्ग से लाभ होगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। बुरी खबर मिल सकती है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा।  पूंजी निवेश बड़ेगा। साहित्यिक रुचि बड़ेगी। आर्थिक योग शुभ है। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

राजकीय सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में हितकारकों की पूर्ण कृपा रहेगी। अप्रत्याशित लाभ होगा। गृह उपयोगी वस्तुएं क्रय करेंगे। नए संबंधों के प्रति सतर्क रहें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

शत्रु आपकी छवि को धूमिल करने का प्रयास करेंगे। अतः सावधान रहें। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। दूसरों पर भरोसा न करें। धैर्य रखें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्य एवं व्यवसाय के क्षेत्र में विभिन्न बाधाओं से मन अशांत रहेगा। विवादों से दूर रहना चाहिए। पिछले कार्यों को टालें। व्यापार में हानि हो सकती है। पारिवारिक तनाव से मन परेशान रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा 

कोर्ट-कचहरी के काम बनेंगे। नई योजना से लाभ होगा। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। कार्यसिद्धि होगी। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। पुराना रोग उभर सकता है। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यापार के विस्तार हेतु किए गए प्रयास सफल होंगे। संतान की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। राजकीय बाधा दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में वृद्धि होगी। समय उत्तम रहेगा। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

योजना फलीभूत होगी। नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। अच्छे मित्रों से भेट होगी। समाज मे आदर मिलेगा। पराक्रम की वृद्धि होगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लेन-देन में सावधानी बरतें। यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान के रोजगार की समस्या का समाधान संभव है। कश्मकश दूर होगी। स्वजनों से भेंट होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ