Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल सोमवार 29 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

नोकरी में अधिकारी वर्ग प्रसन्न रहेंगे। विद्यार्थी वर्ग सफलता अर्जित करेगा। पठन-पाठन में मन लगेगा। यात्रा की योजना बनेंगी। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। निवेश शुभ रहेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। किसी समस्या से छुटकारा मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रयास सफल रहेंगे। आय के स्रोतों में वृद्धि होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

दुःखद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। पुराना रोग उभर सकता है। आवश्यक वस्तु समय पर नहीं मिलेगी। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। पारिवारिक चिंता में वृद्धि होगी। समय नेष्ट है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लेन-देन में सावधानी रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा शुभ रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। धन लाभ होगा। आय में वृद्धि होगी। समय उत्तम रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल होंगे। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। सुख के साधनों की प्राप्ति होगी।  

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। चोट व रोग से बचें। अपेक्षित कार्यों में बाधा आ सकती है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। विवाद से क्लेश संभव है। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टालें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कारोबारी अनुबंधों में वृद्धि होगी। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। नई आर्थिक नीति बनेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समय की अनुकूलता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। मेहनत अधिक होगी। थकान व कमजोरी रहेगी। आय में कमी रहेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन के खरीदने की योजना बनेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नोकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ