Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल सोमवार 15 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा शुभ रहेगी। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कीर्ति में वृद्धि होगी। समय शुभ रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कानूनी विवादों का निपटारा होगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विवाद समाप्त होने से शांति-सुख बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। जोखिम के कार्य टालें। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। कानूनी बाधा दूर होगी। परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएँगे। प्रयत्न एवं दूरदर्शिता से सहयोग व समर्थन मिलेगा। लाभ होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय 

अधूरे कार्य पूरे होंगे। प्रयास से अनुकूलता आएगी। योजना फलीभूत होगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। धन प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। व्यवहार व कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएँगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नौकरी में चेन रहेगा। मित्रों से भेंट होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से होगा। नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। जोखिम के कार्य टालें। दूसरों पर अतिविश्वास न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान रहेगा। बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण होगें। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। धन लाभ होने की भी संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में वृद्धि संभव है। सामाजिक कार्यों में रुचि रहेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपने कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग है। रचनात्मक काम होंगे। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ