Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 19 नवंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

रोजगार के बेहतर अवसर मिलने से आय बढ़ेगी। व्यापार में लाभ होगा। लेन-देन में सावधानी रखें। मेहमानों का आगमन होगा। प्रसन्नतापूर्वक समाचार मिलेंगे। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक योजना के विस्तार में मित्रों से मदद मिलेगी। पुरानी झंझटों से राहत रह पाएगी। क्रोध पर संयम रखना होगा। विवाद से हानि संभव है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। धैर्य रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यापार में नए प्रस्ताव लाभकारी रहेंगे। सही समय पर लिए गए फैसले लाभ दिलाएंगे। आवास संबंधी समस्या हल होने के योग हैं। कानूनी अड़चन दूर होगी। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। उतावली में कोई काम न करें। पुरानी संपत्ति के रख-रखाव पर धन खर्च होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई की चिंता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बड़ेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नोकरी में अधिकारी आपकी कार्यशैली से पसन्न होगें। परिश्रम के अनुरूप सफलता मिलेगी। संतान की इच्छा पूरी होगी। कारोबार अच्छा चलेगा। संपति के कार्य लाभप्रद रहेंगे।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विवेक से निर्णय करने पर सफलता प्राप्त होगी। नए कार्य का आरंभ लाभदायक रहेगा। कारोबार में तेजी आने की संभावना रहेगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। प्रसन्नता बड़ेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी बाधा दूर होगी। परिवार में मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा संभव है। संतान की रोजी-रोटी की चिंता समाप्त होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभ में वृद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी सफल रहेंगे। पठन-पाठन में रुचि बड़ेगी। कारोबार में उतार-चड़ाव रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को प्राथमिकता से हल करें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ बनी रहेगी। काम का बोझ कम करने के लिए जिम्मेदारियों को बाँटना आवश्यक है। आर्थिक कामों में परेशानी आने की संभावना है। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। सरकारी राज्यपक्ष के कामों में सावधानी रखें। मित्रों से मदद मिलेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मेहनत से कार्यक्षेत्र में बेहतर सफलता हासिल कर सकेंगे। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी। विवाह संबंधी प्रस्ताव आएँगे। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

साझेदारी में शुरू किया गया कार्य लाभ के अवसरों को बढ़ा सकता है। संपत्ति खरीदने का मन बनेगा। कामकाज की गति बनी रहेगी। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। दांपत्य जीवन में विश्वास बढ़ेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ