Ticker

6/recent/ticker-posts

गुरु नानकदेव जी का प्रकाश पर्व कल


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
शहीद हेमू कालाणी सर्किल सरदारपुरा स्थित सिंधी गुरु संगत दरबार में गुरु नानकदेव का 552 वां प्रकाशपर्व श्रद्धा व भक्ति के साथ मनाया जा रहा है।

इसी कड़ी में गुरुवार को सुबह भजनों का आयोजन किया गया। दरबार अध्यक्ष मुरली गंगवानी व सचिव राम तोलानी ने बताया कि शाम को सुखमणि का पाठ होगा। 

भरत आवतानी ने बताया दरबार में आकर्षक फूल मंडली की गई है। मुख्य आयोजन कार्तिक पूर्णिमा 19 नवम्बर को होंगे। सुबह 11 बजे भगत रामभला के सानिध्य में भोग साहब के बाद गुरु कीर्तन, सत्संग, अरदास व लंगर प्रसादी का आयोजन होगा।

ट्रस्टी लक्ष्मण खेतानी व महेश खेतानी ने बताया कि मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सिन्धी भाषा विकास परिषद के निदेश डॉक्टर शेख अकील अहमद अहमद,नगर निगम दक्षिण महापौर वनिता सेठ, यूनाइटेड  इंडिया इंश्योरेंस कम्पनी के पूर्व अध्यक्ष सुपारस भंडारी होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ