Ticker

6/recent/ticker-posts

जोधपुर : हर्षोल्लास से मनाया दीपावली स्नेह मिलन


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
पूज्य सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत हाउसिंग बोर्ड पंचायत, संत नामदेव ट्रस्ट, झुलेलाल महिला मंडल के संयुक्त तत्वावधान में दीपावली स्नेह मिलन झूलेलाल महल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सेन्ट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी व महासचिव लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि शहर की विभिन्न पंचायतों के प्रमुखों का सत्कार किया गया।इस अवसर पर देव झूलेलाल का मासिक चन्द्रोत्सव धूमधाम से मनाया गया। पूज्य बहिराना साहिब व संस्कृति संध्या पर समाजबंधु सिन्धी भजनों पर झूम उठे। 


ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी व भरत आवतानी ने बताया कि इस दौरान सिन्धी व्यंजनों का भोग चढ़ा कर प्रसादी वितरित की गई। रातानाडा सिन्धी पंचायत अध्यक्ष हरीश कारवाणी, सिन्धीपंचायत प्रतापनगर के अशोक मूलचंदानी सिन्धु सेवा केंद्र के चतुरदास, गुरुसंगत सोसायटी अध्यक्ष मुरली गंगवानी, बासनी अध्यक्ष सुनील मीरचंदानी, रसाल रोड पंचायत के गोरधन राजवानी, शक्तिनगर पंचायत अध्यक्ष लख्मीचंद, महिला मंडल की पूनम मोतियानी, कोमल सतवानी सिन्धु सभा के तीर्थ डोडवानी, झूलेलाल युवा मंडल अध्यक्ष दीपक मोरदानी, सोनू बुलचंदानी, पार्षद नरेंद्र फितानी, राजू सम्भवानी, हेमू जांनयनी द्वारा दीपावली की बधाई दी गई। रात को बाबा शंकरदास व अशोक छुगानी के सान्निध्य में ज्योत विसर्जन की गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ