Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : गंज क्षेत्र का कचरा डिपो बन गया परेशानी का सबब


व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज नगर निगम के विरूद्व सफाई नही होने पर आन्दोलन : ताराचन्द

अजमेर (AJMER MUSKAN)। व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज से जुड़े व्यापारी पुलिस थाने के पीछे बने कचरा डिपो से समय पर कचरा नही उठाये जाने से परेशान होते रहते है साथ ही आने जाने वाले पर्यटकों, जायरीनो एवं ग्राहको को भी परेशानी का समाना करना पड़ता है। 

व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के कार्यकारी अध्यक्ष ताराचन्द लालवानी ने बताया कि गंज पुलिस थाने के पीछे बने नगर निगम के कचरा डिपो में अनेक स्थानो का कचरा लाकर डाला जाता है जो कि समय पर नहीं उठाया जाता है। जानवर इस डिपो में से कचरा सड़क पर फैला देते हैं। इसके चलते पूरी सड़क पर कचरा फैला रहता है और उड़ता रहता है। पॉलीथिन सहित अन्य कचरे के कारण कई बार यहां दुपहिया वाहन चालक फिसलकर चोटिल हो चुके हैं। इसके अलावा यहां खड़े रहने वाले जानवर भी आपस में लड़कर दहशत का माहौल पैदा करते हैं। नगर निगम और सम्बंधित पार्षद के विरुद्ध आन्दोलन करने की जानकारी प्रदान करते हुए ताराचन्द लालवानी ने बताया कि इस सम्बंध में जमादार, निरीक्षक, स्वास्थ्य अधिकारी और सम्बंधित अधिकारियों, आयुक्त और वार्ड 69 के पार्षद अशोक मुदगल को भी अनेक बार अनुरोध किया जा चुका हैं। ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मानमल गोयल और उपाध्यक्ष रामचन्द तोलानी ने बताया कि कचरा अजमेर स्मार्ट सिटी की इस ह्रदय स्थली क्षेत्र में लाकर एकत्रित किया जाता है और देर शाम तक कचरा नही उठाने से कि सोनी जी की नसियां और दरगाह की ओर जाने वाले पर्यटको और जायरीना का आवागमन बना रहता है। इस मार्ग पर कचरा पूरे क्षेत्र में फैला रहता है। शहर के इस मुख्य क्षेत्र में कचरा डिपो होने से अजमेर स्मार्ट सिटी होने पर ही प्रश्न चिन्ह लगता है। 

इस सम्बंध में व्यापारिक ऐसोसिएशन गंज के पदाधिकारियों ने ऐसोसिएशन के अध्यक्ष मानमल गोयल, महासचिव गोविन्द लालवानी, प्राचीन सिन्धी शिव मन्दिर के अध्यक्ष भागचन्द दौलतानी, लक्ष्मणदास दौलतानी, श्री अजमेर व्यापारिक महासंघ के महासचिव रमेश लालवानी, राधाकिशन दौलतानी, रामचन्द तोलानी, भगवान रूपानी, पुखराज जंगम,बाबू लाल यादव, मंगल सिंह, पूनमचन्द बारोलिया आदि ने जिला प्रशासन स्मार्ट सिटी अजमेर के प्रोजेक्ट चेयरमेन अरूण माथुर, जिलाधीश  प्रकाश राजपुरोहित, अतिरिक्त प्रोजेक्ट चेयरमेन एवं नगर निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी से मांग की है कि स्मार्ट सिटी में बने इस बहुत विशाल कचरा डिपो को शहर के बाहरी क्षेत्र में बनाने की व्यवस्था की जाये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ