Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : झील के किनारे पाथ वे पर पैदल मार्च कर म्यूजिकल फाउंडेशन के उठाया लुत्फ


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर स्मार्ट सिटी के तत्वावधान में मंगलवार शाम को वॉकेथॉन का आयोजन किया गया। मेयर ब्रजलता हाड़ा ओर पुलिस महानिरीक्षक एस सेंगाथिर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वैशाली नगर पेट्रोल पंप के सामने सागर विहार पाल के द्वार से आनासागर शिव मंदिर होते हुए पुरानी चौपाटी म्यूजिकल फाउंटेन तक वॉकेथॉन आयोजित की गई। इस ऎतिहासिक आयोजन के जिले के प्रशासनिक अधिकारियों सहित जनप्रतिनिधि और आमजन गवाह बने।


अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा आनासागर शिव मंदिर से सागर विहार पाल वैशाली नगर पेट्रोल पंप तक 3 किलोमीटर तक पाथ वे का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो गया है। दीपावली के अवसर पर नगर निगम अजमेर द्वारा आनासागर के चारों और आकर्षक लाइटिंग की गई है। इससे आनासागर की अनुपम छटा देखते ही बन रही है। झील के किनारे-किनारे की गई लाइटिंग के लिए नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रयास सराहनीय है। उल्लेखनीय है कि अजमेर स्मार्ट सिटी द्वारा अजमेर की जनता के लिए अब तक विभिन्न प्रोजेक्ट्स पूर्ण कर उपलब्ध कराए गए है। इसमें प्रमुख रूप से वैशाली नगर स्थित अरबन हाट फूड कोर्ट, पुष्कर रोड स्थित लेकफ्रंट बर्ड पार्क, सूचना केंद्र ओपन एयर थियेटर, सागर विहार बर्ड पार्क, सागर विहार पाल, शास्त्रीनगर स्थित पशु चिकित्सालय, क्लॉक टावर, 3 डी प्रोजेक्शन मैपिंग शो, म्यूजिकल फाउंटेन, नया बाजार पार्किंग प्रमुख हैं। इसी कड़ी में आनासागर शिव मंदिर से सागर विहार पाल तक के पाथ वे का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसे शहरवासियों के लिए सुबह-शाम वॉक के लिए खोल दिया गया है।

वॉकेथॉन में शहरवासियों का उत्साह देखते बना

अजमेर स्मार्ट सिटी की ओर से आयोजित वॉकेथॉन में शहरवासियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वॉकेथॉन करते हुए जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं आमजन आनासागर झील को निहारते नजर आए। गुलाबी सर्दी के बीच हल्की ठंड एवं आनासागर की लहरों को छूकर आई हवाओं का स्पर्श भी रोमांचक रहा। शहरवासियों का मानना था कि झील के किनारे-किनारे वॉक करने पर वे स्वंय को प्रकृति के सानिध्य में उससे एकाकार महसूस कर रहे हैं। मेयर ब्रजलता हाड़ा में  कहा कि बुधवार को नगर निगम की ओर से आतिशबाजी का आयोजन किया जायेगा। उन्होंने शहर वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।

ये रहे मौजूद

इस अवसर पर मेयर ब्रजलता हाड़ा, डिप्टी मेयर नीरज जैन, पुलिस महानिरीक्षक एस. सेंगाथिर, जिला कलेक्टर व अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित, जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा, नगर निगम आयुक्त व स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र कुमार, अजमेर विकास प्राधिकरण के आयुक्त अक्षय गोदारा, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव सैनी, जेल अधीक्षक प्रीति चौधरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम प्रजापत, सीओ प्रियंका रघुवंशी, सीओ मुकेश सोनी, माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की मुख्य लेखाधिकारी रश्मि बिस्सा, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबन्धु चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ