Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर जिले में अब तक हुआ 26 लाख लोगों का टीकाकरण


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर जिले में शुक्रवार को कुल वैक्सीन डोज का आंकडा बढ़कर 26.05 लाख से ज्यादा हो गया। जिले में 17 लाख से ज्यादा लोगों को टीके की प्रथम खुराक लग गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित द्वारा टीकाकरण अभियान की सीधी मॉनिटरिंग की जा रही है। टीकाकरण में लगे कार्मिक अभियान के दौरान सुबह से ही देर शाम तक टीकाकरण के लिए मुस्तैद रहे। जिले में अब तक 26 लाख 5 हजार से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण होना एक बड़ी उपलब्धि हैं। अब तक 17 लाख 19 हजार 65 व्यक्तियों को टीके की प्रथम खुराक दी जा चुकी है। इसी प्रकार द्वितीय खुराक 8 लाख 86 हजार 352 व्यक्तियों को लगाई गई है।

उन्होंने बताया कि जिले में 20 लाख 68 हजार 295 व्यक्तियों को कोविशील्ड तथा 5 लाख 37 हजार 122 व्यक्तियों को कोवैक्सीन लगाई गई है। टीकाकरण में 13 लाख 21 हजार 51 पुरूष तथा 12 लाख 83 हजार 861 महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया है। इनमें से 60 वर्ष से अधिक आयु के 4 लाख 93 हजार 177 व्यक्ति, 45 वर्ष से 59 वर्ष के 6 लाख 49 हजार 229 व्यक्ति तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष के 14 लाख 63 हजार 11 व्यक्ति शामिल हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ