Ticker

6/recent/ticker-posts

शरद पूर्णिमा 2021 : आज शाम 7 बजे से आरंभ होगी शरद पूर्णिमा


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
शरद पूर्णिमा का सनातन धर्म में बहुत खास स्थान है। आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन आसमान से अमृत वर्षा होती है।

अजयनगर पिपलेश्वर महादेव मंदिर के उपासक पं. राजू महाराज ने बताया की इस साल शरद पूर्णिमा 19 से 20 अक्टूबर 2021, तक मंगलवार को पड़ रहा है। शरद पूर्णिमा को रास पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा भी कहा जाता है।

शरद पूर्णिमा के दिन व्रत रखकर चांद की पूजा की जाती है और खीर का प्रसाद चढ़ाकर खुले आसमान के नीचे रातभर रखा जाता है। पुराणों के अनुसार द्वापर युग में इसी पूर्णिमा के दिन भगवान विष्णु के अवतार श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था। इस दिन गोपियों के संग रास रचाया था और मान्यता है कि शरद पूर्णिमा की रात को चन्द्रमा से अमृत की वर्षा होती है। यह अमृत चन्द्रमा की 16 कलाओं में से धरती पर बरसता है।

शरद पूर्णिमा का शुभ मुहूर्त और आरंभ शुक्ल पक्ष पूर्णिमा शाम 07:03 बजे 19 अक्टूबर मंगलवार से बुधवार रात 08:26 तक रहेगा। इस दिन सवार्थ सिद्धि और रवि योग बन रहा है। जो धन समृद्धि में बढोतरी देकर जाने वाला है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ