Ticker

6/recent/ticker-posts

सीनियर सिटीजन तीर्थ यात्रा शुरू


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
संत नामदेव ट्रस्ट व पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत की ओर से सिन्धी समाज के सीनियर सिटीजन की तीर्थ यात्रा शनिवार 9 अक्टूबर को चो हा बोर्ड स्थित झूलेलाल महल आरती कर शुरू की गई।

ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी ने बताया कि भामाशाह दीपक, पीताम्बर होतचंदानी, हेमंत किशोर कलवानी के सहयोग से स्वर्गीय हासाराम,राधिका होतचंदानी, भगवानदास कलवानी स्मृति में दोपहर तक पावापुरी पहुंची।


शाम नाथद्वारा में को श्रीनाथ भगवान दर्शन व आस पास क्षेत्र के विंभिन्न दार्शनिक स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा। संत नामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि सुबह पंचायत के पदाधिकारियों ने बुजुर्गों के पांव छू कर आशीर्वाद लिया व बस को रवाना किया।

राम तोलानी, श्याम आहूजा, भरत आवतानी, दीपक मोरदानी, सोनू बुलचंदानी, अशोक मूलचंदानी, विजय नारवानी, जय कृपलानी, श्याम होतचंदानी, भरत पहलवणी, हेमू जानयानी, जेठानंद लालवानी, कोमल सत्वानी आदि मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ