Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रज्ञा सिंह का राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में चयन


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
65वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रज्ञा सिंह का बैडमिंटन में चयन हुआ है। जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय) माध्यमिक शिक्षा ने बताया कि सोफिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नौवीं कक्षा की छात्रा प्रज्ञा सिंह तथा आठवीं कक्षा की छात्रा प्राची मिश्रा का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता आनंद शर्मा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दौसा में आगामी 15 से 20 नवंबर के मध्य आयोजित होगी। इस प्रतियोगिता के लिए राज्य स्तरीय प्रशिक्षण शिविर 10 से 13 नवंबर तक महाराजा अग्रसेन उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित होगा। प्रज्ञा सिंह ने 17 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ