Ticker

6/recent/ticker-posts

सिन्धी बुजुर्गों की तीर्थ यात्रा कल से


जोधपुर (AJMER MUSKAN)।
संत नामदेव ट्रस्ट व पूज्य सिन्धी सेंट्रल पंचायत  की ओर से सिन्धी समाज के सीनियर सिटीजन की तीर्थ यात्रा कल शनिवार 9 अक्टूबर शनिवार को आयोजित की जाएगी।

ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी ने बताया कि भामाशाह दीपक, पीताम्बर होतचंदानी, हेमंत, किशोर कलवानी के सहयोग से स्वर्गीय हासाराम, राधिका होतचंदानी, भगवानदास कलवानी स्मृति में पावापुरी, नाथद्वारा में श्रीनाथ भगवान दर्शन व आस पास क्षेत्र के विंभिन्न दार्शनिक स्थलों का दर्शन करवाया जाएगा।

संत नामदेव ट्रस्ट के अध्यक्ष लक्ष्मण खेतानी व सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी अनुसार आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग के बुजुर्गो को निशुल्क यात्रा करवाई जाएगी। यात्रियों का टीकाकरण सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, फ़ोटो व फार्म सिन्धु सेवा केन्द्र में जमा कराकर पंजीकरण किए गए।

भरत आवतानी, जय कृपलानी, भरत पहलवानी, जेठानंद लालवानी को संयोजक नियुक्त किया गया है। झूलेलाल महल से सुबह 8 बजे आरती के बाद यात्रा शुरू होगी। उल्लेखनीय है कि पूर्व में भी पुष्कर, अजमेर, मेड़ता सिटी आदि में भी तीर्थ यात्रा की जा चुकी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ