Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 19 अक्टूबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। पठन-पाठन में रुचि रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। आय में वृद्धि होगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। लाभ के योग अच्छे है। जल्दबाजी में कोई काम न करें। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार की प्राप्ति संभव है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। काम में मन नहीं लगेगा। प्रयास अधिक करना पड़ेगा। दूसरों के उकसाने में न आए। विवाद की स्थिति बन सकती है।  

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। लेन-देन में सावधानी रखें। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बेरोजगारी दूर होगी। उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। रोजगार में वृद्धि होगी। संपति के कार्य लाभ दे सकते है। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट-कचहरी में रुके कार्य पूरे होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। भाग्य का साथ रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बेरोजगारी दूर होगी। अचानक कहीं से लाभ के आसार नजर आ सकते हैं। निवेश अनुकूल लाभ देंगा। नोकरी में चेन रहेगा। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति संभव है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

फालतू खर्च होगा। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। कर्ज लेना पड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। पुराना रोग उभर सकता है। अकारण क्रोध होगा। बेवजह किसी से कहासुनी हो सकती है। नकारात्मकता रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

वाहन के प्रयोग में लापरवाही न करें। ऐसा कोई कार्य न करें जिससे पछताना पड़े। बोलचाल में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। प्रतिद्वंद्विता कम होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। किसी विशेष क्षेत्र में सामाजिक कार्य करने की इच्छा रहेगी। प्रभाव क्षेत्र में वृद्धि होगी। शुभ समय।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में तरक्की के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय की गति बढ़ेगी। लाभ में वृद्धि होगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। स्वादिष्ट व्यंजनो का लुत्फ उठाएंगे।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी के कामों में अनुकूलता आएगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में वृद्धि होगी। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। धर्म-कर्म में रुचि बड़ेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ