Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 14 अक्टूबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। कार्य में सफलता मिलेगी। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। समय सुखपूर्वक व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। भाग्य का साथ मिलेगा। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बुरी खबर मिल सकती है। किसी विशेष व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। विवाद को बड़ावा न दें। मेहनत अधिक होगी। लाभ के अवसर टलेंगे। मानसिक बेचैनी रहेगी। कीमती वसतुएं संभालकर रखें। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद प्राप्त होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नोकरी में प्रभाव व्रद्धि होगी। रोजगार मिलेगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। प्रसन्नता में व्रद्धि होगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ देगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ लें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। शुभ समय।


तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

वाहन के प्रयोग में  लापरवाही न करें। चोट व दुर्घटना के प्रति सावधानी आवश्यक है। बनते कामों में विघ्न आ सकते हैं। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वस्थ्य कमजोर रहेगा। बेकार की बातों पर ध्यान न दें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक अनुष्ठान में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। नए उपक्रम प्रारंभ हो सकते हैं। कार्यसिद्धि होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आर्थिक उन्नति की योजना बनेगी। प्रसन्नता में वृद्धि होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि होगी। शेयर मार्केट से लाभ होगा। आय मे व्रद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

बेरोजगारी के प्रयास सफल रहेंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी समस्या का हल सहज ही होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी व्यक्ति के बहकावे में न आएं। विवाद न करें। परिवार के किसी व्यक्ति के स्वास्थ्य पर खर्च होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ