Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 9 अक्टूबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। बनते कामों में देरी होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। नोकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। कारोबारी सौदे लाभ देंगे। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। समय अनुकूल रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। धन प्राप्ति होगी। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। परिवार का  सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही न करें। किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

योजना फलीभूत होगी। कारोबार में वृद्धि पर विचार हो सकता है। नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मुंगा

रुका हुआ पैसा मिलने का योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। विवाद को बड़ावा न दें। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। जल्दबाजी न करें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। भाइयों का सहयोग प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। समय अनुकूल रहेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मेहमानों का आगमन होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। बड़ा काम करने का मन बनेगा। लाभ बड़ेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। समय उत्तम रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार अनुकूल लाभ देगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। मनोरंजक यात्रा की योजना बनेगी। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ