Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 2 अक्टूबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति के योग हैं। संतान की ओर से सुखद स्थिति बनेगी। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

तंत्र-मंत्र में रुचि रहेगी। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। संतान के कार्यों से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अप्रत्याशित बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आर्थिक प्रगति में रुकावट आ सकती है। 

कर्क राशि स्वामी चन्दमा रत्न मोती

मेहमानों का आवागमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। पराक्रम में वृद्धि होगी। परिवार में सहयोग का वातावरण रहेगा। अभिष्ट कार्य की सिद्धि के योग हैं। उलझनों से मुक्ति मिलेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नए अनुबंधों का लाभ मिलेगा। रुके कार्य बनेगे। वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। व्यवहार कुशलता के बल पर आने वाली बाधाओं का समाधान हो सकेगा। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में सावधानी रखें। वास्तविकता को महत्व दें। प्रयासों में सफलता के योग कम हैं। परिवार में कलेश का माहौल रह सकता है। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। मांगलिक कार्य में भाग लेने का मौका मिलेगा। आपके व्यवहार से अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। पूँजी निवेश बढ़ेगा। प्रचार-प्रसार से दूर रहें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दूसरों की जमानत न लें। व्यापार में नई योजनाओं से लाभ के योग हैं। स्थायी संपत्ति क्रय करने के योग बनेंगे। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न माणकीय

प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी।  कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की संभावना है। भाइयों की मदद मिलेगी। संपत्ति के लेनदेन में सावधानी रखें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

लक्ष्य को ध्यान में रखकर प्रयत्न करें सफलता मिलेगी। शुभ कार्यों में संलग्न होने से सम्मान प्राप्त हो सकेगा। व्यापारिक निर्णय लेने में देर नहीं करें। संपति के कार्य लाभ देंगे। धन की आवक रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नवीन उपलब्धियों की प्राप्ति संभव है। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन होंगा। लाभ के अवसर बड़ेगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मेहनत का फल मिलेगा। व्यापार में कार्य का विस्तार होगा। कार्यसिद्धि से प्रसन्नता रहेगी। आज विशेष लाभ होने की संभावना है। धन लाभ के योग अच्छे है। जल्दबाजी न करें। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ