Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 16 अक्टूबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कारोबार में वृद्धि होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ समय प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समय की अनुकूलता का लाभ  मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का आयोजन हो सकता है। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहनत का फल मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। मित्रों का सहयोग करने का मौका प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। भाग्य अनुकूल है। समय का लाभ लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप से स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। नोकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी। काम मे मन नही लगेगा। कानूनी अड़चन से सामना हो सकता है। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आयोजन हो सकता है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता रहेगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति होगी। भाग्य अनुकूल रहेगा। परिवार में प्रसन्नता बनी रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। कार्य की प्रशंसा रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। धन प्राप्ति होगी। किसी विशेष व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। किसी भी प्रकार के विवाद में न पड़ें। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

तीर्थदर्शन की योजना होगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। आत्मशांति रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। आय में व्रद्धि होगी। नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। समय उत्तम है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अधिकारी वर्ग का सहयोग प्राप्त होगा।  व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग है। लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार का सहयोग रहेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कार्यस्थल पर परिवर्तन की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। जोखिम के कार्य टालें। जल्दबाजी से बचें। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

नौकरी में कार्यभार बढ़ेगा। सहकर्मी साथ नहीं देंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। फालतू खर्च होगा। किसी के व्यवहार से क्लेश होगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ