Ticker

6/recent/ticker-posts

दीपावली : सिंधी परिवारों को मनमोहक किट किए जाएंगे वितरित


जरूरतमंदों की सार्थक होगी दीपावली 

जोधपुर (AJMER MUSKAN)। संत नामदेव ट्रस्ट व सिन्धी सेन्ट्रल पंचायत के संयुक्त तत्वावधान में सबसे बड़े फेस्टिवल दीपावली से पहले कोरोना की मार झेल चुके सिन्धी परिवारों को मनमोहक किट वितरित किए जाएंगे।

ट्रस्ट सचिव महेश खेतानी ने बताया कि सिंधी समाज के आर्थिक रूप से कमजोर लगभग 300 से अधिक  लोगों को मिठाई, पूजन सामग्री, नमकीन, तेल, दीये आदि का किट बनाकर वार्ड प्रभारियों द्वारा डोर टू डोर वितरित किए जाएंगे। संस्था के भरत आवतानी अनुसार स्व. समाजसेवी पुरुषोत्तम होतचंदानी, भगवान कलवानी की स्मृति में उनके परिजनों  दीपक पीतांबर होतचंदानी, हेमंत, किशोर कलवानी के सहयोग से सेवाओं की तैयारियां शरू कर दी गई है।

पंचायत अध्यक्ष राम तोलानी  महासचिव लक्ष्मण खेतानी ने बताया कि इस सार्थक त्यौहार के लिए सेवादार चतुरदास शेरवानी, अपली तोलानी, जय कृपलानी, भरत पहलवानी, मोहित केसवानी व समाज के पार्षद पुनीत कार्य मे जुट गए हैं।

इसमें सिन्धी बहुल्य के 25 सिन्धी वार्ड सेवक जरूरतमंदों की सेवा कर उत्सव मनाएंगे। कहा भी गया है कि नर सेवा नारायण सेवा है। सेवा में ही संतोष है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ