Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 15 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Wednesday 15 September 2021
Horoscope Wednesday 15 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति अनुकूल बनेगी। वरिष्ठ व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नोकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पार्टनरों से मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अपेक्षानुरूप कार्य न होने से अधिकारी की नाराजी झेलना पड़ेगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। कारोबारी नए अनुबंध हो सकते हैं। रोजगार में व्रद्धि होगी। आय बनी रहेगी। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा लाभदायक रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। किसी भी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगा। अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा लाभ देगी। धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। पूजा-पाठ में मन लगेगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कोर्ट-कचहरी के काम अनुकूल रहेंगे।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समय।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार प्राप्त हो सकता है। भागदौड़ रहेगी समय का अपव्यय होगा। काम में मन नहीं लगेगा। किसी विशेष व्यक्ति से अनबन हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय ठीक-ठीक चलेगा।  

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

परिवार के सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नौकरी में अनुकूलता रहेगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। कारोबारी सौदे लाभ दे सकते हैं। आय में वृद्धि होगी। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। निवेश शुभ रहेगा। भाग्य का साथ रहेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। निवेशादि शुभ रहेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। किसी बड़ी समस्या का हल प्राप्त होगा। व्यवसायिक यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में व्रद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ