Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 28 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 

संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Tuesday 28 September 2021
Horoscope Tuesday 28 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा लाभदायक रहेगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबारी सौदे लाभ देंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपरिचित व्यक्तियों पर अंधविश्वास न करें। फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें। बजट बिगड़ेगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। विवाद से क्लेश संभव है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। जोखिम उठाने का साहस बनेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

डूबी हुई रकम प्राप्त हो सकती है। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। कारोबारी सौदे होंगे। शेयर मार्केट से लाभ होगा। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्र शुभ रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बुरी खबर मिल सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। तनाव रहेगा। किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। फालतू बातों पर ध्यान न दें। किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। धैर्य रखें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना 

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्धटना से हानि हो सकती है। जल्दबाजी बिल्कुल न करे।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता प्राप्त होगी। बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। स्थायी संपत्ति से लाभ होगा। नौकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। निवेश शुभ फल देगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभप्रद रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पूजा-पाठ में मन लगेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कार्यसिद्धि होगी। कारोबार में लाभ होगा। निवेश अनुकूल रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ