Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 21 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Tuesday 21 September 2021
Horoscope Tuesday 21 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान हो सकती है। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में निश्चितता रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। कारोबार का विस्तार होगा। पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

अतिथियों का आगमन होगा। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में सहकर्मियों का साथ रहेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। कारोबार में उन्नति होगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

भूमि-भवन संबंधी खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। नोकरी में अधिकारी प्रसन्न रहेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कोर्ट-कचहरी में अनुकूलता रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। वैवाहिक प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पार्टनरो का सहयोग मिलेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। नोकरी में अधिकार प्राप्ति के योग है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नई योजना बनेगी। नया उपक्रम प्रारंभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर मिलेगा। प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। मान-सम्मान मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। व्यवस्था में मुश्किल होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें। वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। अनहोनी की आशंका रहेगी। शारीरिक कष्ट संभव है। समय नेष्ट है।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में सफलता प्राप्त होगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। मनपसंद व्यंजनों का आनन्द मिलेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। सुख के साधन जुटेंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। दुर्घटना की आशंका रहेगी। बनते काम बिगड़ सकते हैं। पार्टनरों से कहासुनी हो सकती है। दूसरों से अपेक्षा न करें। प्रयास अधिक करना पडेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। कोर्ट-कचहरी के काम निबटेंगे। पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ