Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल मंगलवार 14 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Tuesday 14 September 2021
Horoscope Tuesday 14 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। यात्रा लाभदायक रहेगी। शेयर मार्केट लाभ देगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होंगी। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखम उठाने का साहस कर पाएंगे। कारोबार में अनुकूलता रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। रुके कार्यो में गति आएगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। समय अनुकूल रहेगा। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। मित्रों का सहयोग करने का अवसर प्राप्त होंगा। समाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

फालतू खर्च होगा। कर्ज लेना पड़ सकता है। व्यापार ठीक चलेगा। आय में कमी रहेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। बेकार बातों पर बिल्कुल ध्यान न दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।  

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नया काम मिलेगा। नए अनुबंध होंगे। कारोबार में वृद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में व्रद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। समय अनुकूल है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

व्यापार-व्यवसाय में धीमापन रह सकता है। धन हानि की आशंका है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। बेवजह कहासुनी हो सकती है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। थकान व कमजोरी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

राजकीय बाधा दूर होकर स्थिति लाभदायक रहेगी। कारोबार में वृद्धि होगी। निवेश अनुकूल रहेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। तीर्थयात्रा की योजना बनेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

दुर्घटना से बड़ी हानि की आशंका है। सावधानी आवश्यक है। जोखिम के कार्य टालें। व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। निवेश में सोच-समझ कर हाथ डालें। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। यात्रा मनोरंजक हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में नए प्रयोग किए जा सकते हैं। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। धन प्राप्ति होगी। समय की अनुकूलता का लाभ लें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बेरोजगारी दूर होगी। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त अनुकूल लाभ देगी। आय के नए स्रोत प्राप्त हो सकते हैं। शेयर मार्केट से लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। उत्साह बना रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ