Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल गुरुवार 16 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Thursday 16 September 2021
Horoscope Thursday 16 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दूर से अच्छे समाचार प्राप्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। डूबी हुई रकम प्राप्त होगी। आय में व्रद्धि संभव है। यात्रा मनोरंजक रहेगी। परिवार के साथ समय सुखमय व्यतीत होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

चोट व दुर्घटना से हानि संभव है। लापरवाही भारी पड़ सकती है। किसी व्यक्ति की नाराजी से मन खराब होगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। हल्की हंसी-मजाक न करें। विवाद हो सकता है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। किसी मनोरंजक कार्यक्रम का हिस्सा बन सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। शुभ समय।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

कार्यस्थल पर परिवर्तन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। योजना फलीभूत होगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। समय अनुकूल है। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

तीर्थदर्शन की योजना बनेगी। यात्रा मनोरंजक रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। परिवार के साथ रहने का अवसर प्राप्त होगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। मनोरंजन के साधन प्राप्त होंगे। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। भाइयों से मतभेद दूर होंगे। समय सुखमय व्यतीत होगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

स्थायी संपत्ति के कार्य लाभ दे सकते हैं। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट अनुकूल रहेगा। समय की अनुकूलता का लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वाथ्य कमजोर रहेगा। काम मे मन नही लगेगा। वाणी में हल्के शब्दों के प्रयोग से बचें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आत्मसम्मान बनेगा। कार्य करने की इच्छा जागृत होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। 

मकर राशि स्वामी शनी रत्न नीलम

कोई बड़ा कार्य होने से प्रसन्नता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मित्रों के साथ समय मनोरंजक व्यतीत होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। मित्रों की सहायता करने का मौका मिलेगा। सामाजिक कार्य करने की रुचि रहेगी। मान-सम्मान प्राप्त होगा। समय अच्छा व्यतीत होगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

पार्टी व पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। कारोबारी व्रद्धि की योजना बनेगी। निवेश अनुकूल रहेगा। जोखिम के कार्य टालें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ