Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 24 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Friday 24 September 2021
Horoscope Friday 24 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

अतिथियों का आगमन होगा। अच्‍छी खबर प्राप्त हो सकती है। आत्मविश्वास बढ़ेगा। जोखम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कार्यों की गति धीमी रहेगी। प्रयास अधिक करना पड़ेंगा। बुद्धि का प्रयोग करें। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय में निश्चितता रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

संपत्ति के सौदे  लाभ दे सकते हैं। बेरोजगारी दूर होगी। करियर बनाने के अवसर प्राप्त होंगे। नौकरी में प्रशंसा प्राप्त होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्य में आसानी होगी। शुभ समय।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहनत अधिक तथा लाभ कम होगा। दूसरों से अपेक्षा न करें। कुसंगति से बचें।  जोखिम के कार्य टालें। बुरी खबर प्राप्त हो सकती है। पारिवारिक चिंताएं रहेगी। समय नेष्ट है।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

मेहनत का फल मिलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रसन्नता रहेगी। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बनेगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल लाभ देगा। समय उत्तम रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। लाभ में व्रद्धि होगी। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

वैवाहिक प्रस्ताव प्राप्त हो सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। धन प्राप्ति के योग अच्छे है। विद्यार्थी वर्ग सफलता प्राप्त करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज 

नई आर्थिक नीति बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापार-व्यवसाय में व्रद्धि होगी। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। भाइयों का सहयोग मिलेगा। समाजसेवा में रुझान रहेगा। प्रतिष्ठा बड़ेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुका हुआ धन मिल सकता है। व्यावसायिक यात्रा अनुकूल रहेगी। कारोबार अच्छा चलेगा। विवेक का प्रयोग लाभ में व्रद्धि करेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी का ध्यान खुद की तरफ खींच पाएंगे।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रभावशाली व्यक्तियों से परिचय होंगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक   रहेगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यापार-व्यवसाय की गति धीमी रहेगी। आय में कमी रहेगी। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। चिंता तथा तनाव रहेगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। बेचेनी रहेगी। जोखिम के कार्य न करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ