Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 17 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Friday 17 September 2021
Horoscope Friday 17 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। व्यापार में वृद्धि से संतुष्टि रहेगी। उत्साह से काम कर पाएंगे। नौकरी में जवाबदारी बढ़ सकती है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। 

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परिवार की आवश्यकताओं के लिए भागदौड़ की अधिकता रहेगी। वाहन के प्रयोग में विशेष सावधानी की आवश्यकता है। कार्य की गति धीमी रहेगी। निवेश करने का समय नही है। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

शारीरिक कष्ट संभव है। व्यापार-व्यवसाय धीमा चलेगा। नौकरी में उच्चाधिकारी की नाराजी झेलनी पड़ सकती है। सुख के साधनों पर व्यय सोच-समझकर करें। परिवार में मनमुटाव हो सकता है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

काफी समय से अटका हुआ पैसा मिलने का योग है। आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे। नोकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। नौकरी में उच्चाधिकारी प्रसन्न रहेंगे। थोड़े प्रयास से ही काम सफल होंगे। मित्रों की सहायता करने का अवसर प्राप्त होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

तीर्थयात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार में वृद्धि के योग हैं। निवेश शुभ रहेगा। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

शोक समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। व्ययवृद्धि से तनाव रहेगा। बजट बिगडेगा। व्यापार में अधिक ध्यान देना पड़ेगा। निवेश में हाथ न डालें। किसी महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। 

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में व्रद्धि होगी। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। निवेश शुभ रहेगा। भाइयों का साथ मिलेगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में अनुकूलता रहेगी। नए संपर्क बन सकते है। मित्रों से मेलजोल बड़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश शुभ रहेगा। लाभ में व्रद्धि होगी। पारिवारिक प्रसन्नता बनी रहेंगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रोजगार प्राप्ति के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। आय में व्रद्धि होगी। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी।।मित्रों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा सफल रहेगी। काफी समय से अटके काम पूरे होने के योग हैं। नई योजना बनेगी। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा में व्रद्धि होगी।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेने की स्थिति बन सकती है। पुराना रोग बाधा का कारण बन सकता है। कार्य पर ध्यान दें। अपेक्षित कार्यों में विलंब हो सकता है। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ