Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 10 सितंबर 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Friday 10 September 2021
Horoscope Friday 10 September 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नए मित्र बनेंगे। नया उपक्रम प्रारंभ करने की योजना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति संभव है। शुभ समय।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मेहमानों का आगमन होगा। सुखद सूचना मिलेगी। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। काम करने का मन बनेगा। परिवार का सहयोग मिलेगा। मित्रों के साथ अच्छा समय बीतेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

किसी व्यक्ति के उकसाने में न आएं। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय भावना में बहकर न करें। बुद्धि का प्रयोग लाभ में वृद्धि करेगा। आय बनी रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रभावशाली व्यक्ति से परिचय बढ़ेगा। यात्रा की योजना बनेगी। कारोबार अनुकूल लाभ देंगा। मेहनत का फल मिलेगा। सामाजिक कार्य करने में रुचि रहेगी। मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रुका हुआ पैसा मिलने के योग है। मित्रों के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बनेगी। नौकरी में उच्चाधिकारी की प्रशंसा प्राप्त होगी। समय अनुकूल है। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नौकरी में अधिकारीगण प्रसन्न रहेंगे। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय में अनुकूल लाभ होगा। योजना फलीभूत होगी। उत्साह में व्रद्धि रहेगी। स्वास्थ्‍य उत्तम रहेगा। 

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी प्रभावशाली व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा। धार्मिक स्थल के यात्रा का आयोजन होगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। ऐश्वर्य के साधनों की प्राप्ति होगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

किसी व्यक्ति से व्यर्थ विवाद हो सकता है। मानसिक क्लेश होगा। दुर्घटना से हानि संभव है। जोखिम के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। चिंता तथा तनाव रहेंगा।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में प्रसन्नता रहेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग कार्य में आसानी देगा। नौकरी में चैन रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। 

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। भूमि-भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। कारोबारी सौदा लाभ दे सकता है। भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। जोखिम के कार्य टालें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बुरी सूचना मिल सकती है। दौड़धूप अधिक रहेगी। बनते कामों में देरी होगी। जल्दबाजी से काम में बाधा उत्पन्न होगी। चिंता तथा तनाव रहेंगा। नौकरी में कार्यभार रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ