Ticker

6/recent/ticker-posts

हिन्दी दिवस-2021: हिन्दी पखवाड़े का हुआ शुभारंभ


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
हिन्दी दिवस-2021 का आयोजन करने के संबंध में हिन्दी पखवाडे़ का शुभारम्भ केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 फॉयसागर रोड में किया गया।

केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 2 के प्राचार्य जी.एस. मेहता ने बताया कि हिन्दी दिवस 2021 के अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए सरकार द्वारा एक सितम्बर से 15 सितम्बर तक हिन्दी पखवाडे़ का आयोजन होगा। विद्यालय में बुधवार को हिन्दी पखवाड़े का शुभारम्भ किया गया। शुभारम्भ के अवसर पर रेखा भाटिया एवं मीनाक्षी वर्मा सहित विद्यालय कार्मिकों ने हिन्दी भाषा के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए। उन्हाेंने कहा कि हिन्दी हमारी राज भाषा है। दैनिक कार्यों में इसका अधिक से अधिक उपयोग किया जाना चाहिए। हिन्दी भाषा में व्यक्त विचार हमारे दिल से निकले हुए होते है। सामाजिक व्यवहार के साथ-साथ प्राशसनिक कार्यों में भी हिन्दी भाषा का अधिकतम उपयोग करने से हिन्दी पखवाड़ा मनाना सार्थक होगा।

विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक कपिल कुमार कोछड़ ने बताया कि हिन्दी पखवाडे़ के अन्तर्गत आगामी 15 सितम्बर तक विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। गतिविधियों के लिए संयोजक एवं राजभाषा सचिव श्री दिलीप कुमार शर्मा होंगे। इस पखवाडे़ में निबंध, श्रेष्ठ विचार, हिन्दी कविता पाठ, पुस्तक प्रदर्शनी, हिन्दी नारा लेखन, चित्रकला, हिन्दी प्रश्नोत्तरी, हिन्दी पुस्तक समीक्षा जैसी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ-साथ हिन्दी कार्यशाला का आयोजन किया जाना भी प्रस्तावित है। ये गतिविधियां ऑनलाइन एवं ऑफलाइन मोड पर आयोजित होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ