Ticker

6/recent/ticker-posts

7 दिनों में करे सम्पर्क पोर्टल के प्रक्ररण निस्तारित

राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को 7 दिन में निस्तारित करने के लिए जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने दिए निर्देश 


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को 7 दिन में निस्तारित करने के लिए जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने निर्देश प्रदान किए है।

अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा ने बताया कि जिले से सम्बन्धित राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों को आगामी 7 कार्य दिवसों में निस्तारित किया जाए। इस सम्बन्ध में जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित द्वारा समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों, उपखण्ड अधिकारियों, विकास अधिकारियों, तहसीलदारों एवं प्रभारियों को निर्देश जारी किए गए है। राजकीय कार्यालयों एवं विभागों के स्तर पर लम्बित प्रकरणों को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित किया जाए।

उन्होंने बताया कि जिले से सम्बन्धित राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त परिवेदनाओं के निस्तारण गंभीरता के साथ किए जाए। इसी प्रकार आमजन की परिवेदनाओं का मानवीय संवेदना को दृष्टिगत रखते हुए निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। पोर्टल पर दर्ज अधिकतम प्रकरणों का निस्तारण आगामी सात दिवस में कर आमजन को राहत प्रदान की जाए। इसके साथ-साथ नवीन दर्ज प्रकरणों का निस्तारण शीघ्रता से कर औसत निस्तारण दिवस में कमी लाई जाए। राजस्थान सम्पर्क पोर्टल को नियमित लॉग-इन कर नवीन प्रकरणों की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ पुराने प्रकरणों की वस्तु स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ