Ticker

6/recent/ticker-posts

राजस्थान बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर 85 परीक्षा केंद्र बनाए

राजस्थान बोर्ड : 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर 85 परीक्षा केंद्र बनाए


अजमेर (AJMER MUSKAN) ।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली सैकण्डरी और सीनियर सैकण्डरी के स्वयंपाठी एवं अन्य श्रेणी के परीक्षार्थियों की परीक्षाओं के लिए प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर 85 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर न्यूनतम एक परीक्षा केन्द्र है। इन परीक्षाओं में 29362 स्वयंपाठी परीक्षार्थी और परिणाम से असंतुष्ट 93 नियमित परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।

बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. डी.पी. जारोली ने बताया कि सैकण्डरी में 7508 सीनियर सैकण्डरी 21773 प्रवेशिका परीक्षा में 08 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में 73 परीक्षार्थी पंजीकृत किये गये है। उन्होंने बताया कि जिन नियमित परीक्षार्थी का परिणाम आवेदन पत्र में त्रुटिपूर्ण श्रेणी अंकित होने के कारण रोका गया है अथवा ’’परिणाम बाद में‘‘ अंकित किया गया है ऐसे परिणाम से वंचित रहे परीक्षार्थी भी 12 अगस्त से प्रारम्भ होने वाली बोर्ड परीक्षा में संबंधित जिला मुख्यालयों पर स्थित परीक्षा केन्द्र पर परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। ऐसे परीक्षार्थियों को शाला प्रधान के माध्यम से बोर्ड परीक्षा कन्ट्रोल रूम पर पूर्व सूचना दर्ज करानी होगी। 

बोर्ड परीक्षा हेतु जिला मुख्यालयों पर स्थित परीक्षा केन्द्रों की सूची निम्नानुसार है:- 

अजमेर - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल तोपदड़ा, राजकीय मोईनिया इस्लामिया सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय जवाहर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय सावित्री बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय केन्द्रीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल पुरानी मण्डी, 

अलवर- राजकीय यशवंत सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय नवीन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, सैनी सीनियर सैकण्डरी स्कूल मनु मार्ग, श्री खण्डेलवाल सीनियर सैकण्डरी स्कूल, ओसवाल जैन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, बाल भारती सैकण्डरी स्कूल, आर्य नगर, 

बांसवाडा- राजकीय नूतन सीनियर सैकण्डरी स्कूल 

बाडमेर- राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल गांधी चौक, महात्मा गांधी राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल स्टेशन रोड

भरतपुर- एम. ए. राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय महाराजा बदनसिंह सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल सेवर

भीलवाडा - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल राजेन्द्र मार्ग,

बीकानेर- राजकीय चोपड़ा सीनियर सैकण्डरी स्कूल गंगा शहर, राजकीय सादुल सीनियर सैकण्डरी स्कूल, एस.एम.पी. राजकीय फोर्ट सीनियर सैकण्डरी स्कूल

बूंदी- राजकीय सीनियर सैकण्डरी

चित्तौडगढ़- शहीद मेजर एन.एस. शेखावत राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल सेनटी

चुरू- राजकीय बगला सीनियर सैकण्डरी स्कूल, श्री जे.एस. तेरापंथी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय गोयनका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, श्रीमती केशर देवी सोटी आदर्श विद्या मन्दिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय एस.एल.एन बागला बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, 

डूंगरपुर- राजकीय महारावल सीनियर सैकण्डरी स्कूल 

जयपुर-राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल मोतीकटला, श्रीमती कमला नेहरू मेमोरियल राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल हल्दीयों का रास्ता, राजकीय महाराजा बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल छोटी चोपड, राजकीय महारानी बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल बनीपार्क, श्रीमती कमला देवी बुद्धिया राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल हीरापुरा, श्री लेफ्टिनेन्ट अभय पारीक राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल गांधी नगर, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल आदर्शनगर, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल मालवीय नगर, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल सांगानेर

जैसलमेर -राजकीय सैकण्डरी स्कूल कुम्हारपारा, गाँधी बाल मन्दिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल

जालोर -राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल

झुंझुनू -शहीद कर्नल जे.पी.जानू, राजकीय आदर्श सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजस्थान पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल गणपति नगर, इण्डियन पब्लिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल, केशव आदर्श विद्या मन्दिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल,

झालावाड़ - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल पुराना भवन,

जोधपुर - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल सिवान्ची गेट, राजकीय महात्मा गांधी सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय नवीन सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल सरदार पुरा, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल जालोरी गेट, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल महामन्दिर

कोटा - जे.एल.एन. राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल भीममण्डी, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल दादाबाड़ी, 

नागौर - राजकीय एस.के.एल.के. सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल बखत सागर,

महात्मा गाँधी राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल गिनानी, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल,

पाली - श्री बंगुर राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, वी.डी.दास नगर,

सवाईमाधोपुर - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल,

सीकर -राजकीय श्री कल्याण सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल बजाज रोड़, आर.के. मारू राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल सबलपुरा, राजकीय सैकण्डरी स्कूल राधाकिशनपुरा,

सिराही -राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, नई बिल्डिंग,

श्रीगंगानगर - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, श्री गुरूनानक खालसा सीनियर सैकण्डरी स्कूल,  दयानन्द एंगलो वैदिक सीनियर सैकण्डरी स्कूल,

टोंक - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय

उदयपुर - राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रेजीडेन्सी

धौलपुर -राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, 

दौसा - श्री रामकरण जोशी राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, आदर्श विद्या मन्दिर सीनियर सैकण्डरी स्कूल, महात्मा गाँधी राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, रेलवे स्टेशन, आदर्श विद्या मन्दिर बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, 

बारां - राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल,

राजसमन्द - राजकीय श्री बाल कृष्ण विद्या भारती सीनियर सैकण्डरी स्कूल, कांकरोली,

हनुमानगढ़ -राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हनुमानगढ फोर्ट, राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हनुमानगढ जं.     राजकीय सैकण्डरी स्कूल, सातीपुरा, राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल, हनुमानगढ टाउन

करौली- राजकीय सीनियर सैकण्डरी स्कूल

प्रतापगढ़- राजकीय बालिका सीनियर सैकण्डरी स्कूल

डॉ. जारोली ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए बोर्ड कार्यालय में केन्द्रीय कन्ट्रोल रूम स्थापित किया गया है। यह कन्ट्रोल रूम 09 अगस्त से 25 अगस्त तक प्रातः 6.00 से रात्रि 8.00 बजे कार्यरत रहेगा। कन्ट्रोल रूम के दूरभाष नम्बर 0145-2632866, 0145-2632867  और 0145-2632868 है। परीक्षार्थी अपनी समस्या कन्ट्रोल रूम की ई-मेल आई.डी. ककमगंउपितेज/हउंपसण्बवउ पर भी मेल कर सकते है। उल्लेखनीय है कि बोर्ड परीक्षायें 12 अगस्त से प्रारम्भ होंगी और 25 अगस्त को समाप्त होंगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ