Ticker

6/recent/ticker-posts

पौधारोपण कर शहर को बनाएं हरा-भरा : मेयर

स्वामी विवेकानंद पार्क पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकारों ने किया पौधारोपण, स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की


स्वामी विवेकानंद पार्क पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं पत्रकारों ने किया पौधारोपण, स्मार्ट सिटी द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शुक्रवार को कोटड़ा स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क पर पौधारोपण किया गया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न समाचार पत्रों एवं इलेक्ट्रोनिक मीडिया से जुड़े पत्रकारों ने पौधारोपण कर अजमेर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

स्वामी विवेकानंद पार्क पर आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए नगर निगम की मेयर ब्रजलता हाड़ा ने कहा कि प्रत्येक अजमेरवासी को अपने घर आस पास पौधे लगाने चाहिए, ताकि हम अपने शहर को हरा-भरा बना सकें। स्वामी विवेकानंद पार्क बहुत सुन्दर बनाया जा रहा है, जिससे यहां पर पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। संभागीय आयक्त डॉ. वीना प्रधान ने कहा कि पेड़ों से हमें शुद्ध ऑक्सीजन मिलती है और पर्यावरण में शुद्धता को बढ़ावा मिलता है। नगर निगम आयक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव ने कहा कि अरावली की तलहटी में स्वामी विवेकानंद पार्क विकसित किया गया है। यहां पर रिनोवेशन एवं व्यूटीफिकेशन का कार्य प्रगतिरत है। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट्स के तहत किए जा रहे कार्यों से अजमेर ट्यूरिज्म और हेरिटेज आइकॉन बन पाएगा।

राजस्थान लोक सेवा आयोग की सचिव शुभम चौधरी ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान सभी का ध्यान पेड़ों की तरफ गया है। पेड़ों से हरियाली बढ़ती और पर्यावरण को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि पार्क का वातावरण शांतिपूर्ण है, यहां पर आने वाले लोग लाभांवित होंगे। दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी ने स्वामी विवेकानंद पार्क की सराहना करते हुए कहा कि अजमेर में इतनी सुन्दर जगह मिल सकती है। उन्होंने कहा कि अब हमारी जिम्मेदारी है कि यहां पर लगाए पेड़ मुरझाएं नहीं। दैनिक भास्कर अजमेर के संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल ने कहा कि अजमेर राज्य का पर्यटन स्थल माना गया है और ट्यूरिस्ट पाइंट है। उन्होंने कहा कि पेड़ लगाना पर्याप्त नहीं है, हम संकल्प लें कि लगाए गए सभी पेड़ों को हम बड़ा करें। राजस्थान पत्रिका के संपादक श्री युगलेश शर्मा ने पार्क में लगाए गए पेड़ों की सार संभाल की जिम्मेदारी ली। राजस्थान पत्रिका के रीजनल संपादक श्री रमेश शर्मा ने कहा कि नाग पहाड़ की तलहटी में बने विवेकानंद पार्क की सुन्दरता अब देखते ही बन रही है।

पार्क में लगाए 100 से अधिक पौधे

स्वामी विवेकानंद पार्क में 100 से अधिक पौधे लगाए गए। नगर निगम की मेयर ब्रजलता हाड़ा, संभागीय आयक्त डॉ. वीना प्रधान, जिला कलक्टर एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रकाश राजपुरोहित, नगर निगम आयक्त एवं अजमेर स्मार्ट सिटी के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. खुशाल यादव, अतिरिक्त संभागीय आयक्त गजेंद्र सिंह, एडीए सचिव किशोर कुमार, आरपीएससी सचिव शुभम चौधरी, दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी, दैनिक भास्कर के संपादक डॉ. रमेश अग्रवाल, राजस्थान पत्रिका के संपादक युगलेश शर्मा, रीजनल संपादक रमेश शर्मा, टीवी-18 के अजमेर प्रभारी अभिजीत दवे, जी टीवी से अशोक सिंह भाटी, फर्स्ट इंडिया राजस्थान के शुभम जैन, समाचार जगत के अजमेर प्रभारी नेमीचंद तंबोली सहित स्थानीय पत्रकारों ने पौधारोपण किया।

पार्क की सुन्दरता देख, की सराहना

स्वामी विवेकानंद पार्क की सुन्दता देख यहां आए अतिथियों ने सराहना की। संभागीय आयक्त ने पार्क में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी लेते हुए कहा कि नागपहाड़ की तलहटी में बन रहे पार्क की सुन्दरता और बढ़ जाती है। बरसात के मौसम में यहां पर स्थानीय लोगों के साथ पर्यटकों का आना जाना लगा रहेगा।

एक नजर : स्वामी विवेकानंद पार्क

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कोटड़ा क्षेत्र में 6 हजार 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 1.82 करोड़ की लागत से स्वामी विवेकानंद पार्क का निर्माण प्रगतिरत है। विवेकानंद पार्क का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पार्क में स्थानीय लोगों एवं पयर्टकों के लिए सेल्फी पाइंट बनाया गया है। वहीं गजीबो बनाए जा रहे हैं। पार्क में आने वाले लोगों के भ्रमण के लिए पाथ वे का निर्माण किया गया है। उल्लेखनीय है कि पार्क की चार दीवारी को हेरिटेज लुक दिया गया है। इस लुक की वजह से पार्क की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पार्क में योगा प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गया है। लैन्ड स्कैपिंग, वृक्षारोपण के साथ वॉकिंग ट्रेल बनाई जाएगी। इन सभी के बीच योगाभ्यास के लिए अलग से स्थान बनाया गया है। इसी प्रकार पार्क में तीन कियोस्क बनाए गए हैं। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को केफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी। अजमेर में पर्यटन को बढ़वा देने के उद्देश्य से विवेकानंद पार्क मील का पत्थर साबित होगा। पार्क पर सेल्फीपाइंट बनकर तैयार हो गया है। यहां पर आप अजमेर की खुबसूरती को अपने कैमरे अथवा मोबाइल फोन कैद कर सकेंगे। यहां से अजमेर का नजारा देखते ही बनता है।

स्वामी के सिद्धांतों से होंगे रू-ब-रू

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं एवं दर्शन की कल्पनाओं को साकार किया जा रहा है। युवा एवं स्कूली विद्यार्थी स्वामी जी की शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतों से रू-ब-रू होंगे। नागपहाड़ की तलहटी के नीचे बन रहे पार्क में आने वाले लोग ध्यान एवं योग कर सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पयर्टक स्वामी जी की शिक्षाओं एवं दर्शन को समझ सकेंगे।

ये होंगे आकर्षण का केंद्र

स्वामी विवेकानंद पार्क में मानूसन के दौरान यहां पर पेड़-पौधे लगाकर गार्डन विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार पार्क में आरसीसी की मचान, गजीबो बनाए जा रहे हैं। स्मारक पर फ्लड लाइट, डेकोरेटिव पोल, छोटी लाइट लगाई जाएगी। यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई जाएंगी। पार्क में इन्टर लॉकिंग टाइल्स, कोबल स्टोन ओर फ्लोरिंग का कार्य किया जाएगा। मिट्टी के माउंडस भी बनाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ