Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 11 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope on Wednesday 11 August 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope on Wednesday 11 August 2021
Horoscope on Wednesday 11 August 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। भूमि-भवन संबंधी योजना बनेगी। रोजगार मिलेगा। आय में वृद्धि होगी। स्वाध्याय के महत्व को समझें। संतान को अपने कार्यों में सफलता मिलेगी। धन लाभ होगा। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। व्यापारिक गोपनीयता भंग न करें। पूंजी निवेश लाभकारी रहेगा। आपसी विचार-विमर्श लाभप्रद रहेगा। नई योजना बनेगी। प्रयास सफल रहेंगे। आशानुरूप स्थिति बनेगी। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिल सकता है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। शत्रु से सतर्क रहें। काम के प्रति लापरवाही न करें। वाणी नियंत्रण रखें। किसी बात पर मतभेद की संभावना है। विवाद न करें। समय नेष्ट है।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

अनसोचे कार्य होंगे। कारोबार लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। पारिवारिक समस्याएँ सूझबूझ से निपटाएँ। मित्रों का सहयोग मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

रचनात्मक कार्य में मन लगेगा। अपना व्यवहार संयमित रखकर काम करें। मित्रों की मदद से समस्या का समाधान हो सकेगा। समय का सदुपयोग होगा। यात्रा के योग बन रहे है। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यसिद्धि होगी। नए अनुबंध होंगे। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। वरिष्ठजनों से उचित मार्गदर्शन लेना जरूरी होगा। मान-सम्मान बड़ेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पिता का स्वास्थ्य संतोष देगा। अहंकार के भाव मन में न आने दें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति संतोषप्रद रहेगी। परिवार में खुशी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। बेरोजगारी दूर होगी। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। राजनीतिक कार्यों में सफलता की संभावना है। व्यापार में अनुकूल लाभ होने के योग हैं। समय उत्तम है।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभकारी रहेगा। स्वार्थ की प्रवृत्ति के कारण अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त नहीं कर पाएँगे। पार्टी-पिकनिक का कार्यक्रम बनेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। मनोरंजन के अवसर उपलब्ध होंगे। कारोबार अच्छा चलेगा। कामकाज की जिज्ञासा बढ़ेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रसन्नता रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

आर्थिक योजनाओं में धन का निवेश हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक उन्नति होगी। सुख के साधन प्राप्त होंगे। प्रयास सफल रहेंगे। मान-सम्मान प्राप्त होगा। समय की अनुकूलता का लाभ प्राप्त होंगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

झंझटों में न पड़ें। विवाद से हानि संभव है। अपनी योग्यता के अनुरूप कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होने के योग हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में वृद्धि होगी। धार्मिक कामों में रुचि बढ़ेगी। तीर्थदर्शन का लाभ प्राप्त होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ