Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल बुधवार 4 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Wednesday 4 August 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

भूमि-आवास की समस्या रह सकती है। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति सुगम होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। मान बढ़ेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। अपनी बुद्धिमत्ता से आप सही निर्णय लेने में सक्षम होंगे। विकास की योजनाएं बनेंगी। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

प्रेम-प्रसंग अनुकूल रहेगा। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। यात्रा लाभदायक रहेंगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। नौकरी अनुकूल रहेंगी। व्यावसायिक चिंता दूर हो सकेगी। स्वयं के सामर्थ्य से ही भाग्योन्नति के अवसर आएंगे। 

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। स्वास्थ्य पर व्यय होगा। विवाद न करें। यात्रा में अपनी वस्तुओं को संभालकर रखें। कर्म के प्रति पूर्ण समर्पण रखें। अधीनस्थों की ओर ध्यान दें। कारोबार अच्छा चलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बढ़ेगी। अपने व्यसनों पर नियंत्रण रखते हुए कार्य करना चाहिए। दुसरो पर अधिक विश्वास न करें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

नए अनुबंध होंगे। कार्य की प्रवृत्ति में व्यावहारिकता का समावेश आवश्यक है। व्यापार में नई योजनाओं पर कार्य होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में चेन रहेगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। वरिष्ठजन सहयोग करेंगे। बुद्धि से कार्य में सफलता के योग बनेंगे। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। अतः उसका परित्याग करें। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। आय बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दांपत्य जीवन सुखद रहेगा। सकारात्मक विचारों के कारण प्रगति के योग आएंगे। कार्यपद्धति में विश्वसनीयता बनाए रखें। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। चोट व दुर्घटना से सावधान रहें। जल्दबाजी बिल्कुल न करें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। राजकीय काम बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान से मदद मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति की संभावना है। धन की प्राप्ति के योग हैं। शुभ समय।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। परीक्षा व साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। समाज में प्रसिद्धि के कारण सम्मान में बढ़ौत्री होगी। आजीविका में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। फालतू बातों पर ध्यान न दें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर मिलेगा। रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। कामकाज में धैर्य रखने से सफलता मिल सकेगी। योजनाएं फलीभूत होंगी। मित्रों में आपका वर्चस्व बढ़ेगा।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

राजकीय सहयोग मिलेगा एवं इस क्षेत्र के व्यक्तियों से संबंध बढ़ेंगे। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। समय अनुकूल है। लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ