Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 29 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Sunday 29 August 2021
Horoscope Sunday 29 August 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यवसाय के क्षेत्र में उचित लाभ होगा। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। जीवनसाथी की उन्नति सामाजिक सम्मान को बढ़ाएगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। अध्यात्म में रुचि रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मित्रों की मदद से महत्वपूर्ण कार्य पूरे होने के आसार हैं। साझेदारी में नए प्रस्ताव मिलेंगे। कुसंगति से बचें। फालतू खर्च होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। विवाद न करें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यसिद्धि होगी। आत्मविश्वास बढ़ने से व्यापारिक लाभ अधिक होने के योग हैं। योजना फलीभूत होगी। यात्रा में सावधानी रखें। लापरवाही से कार्य करने की प्रवृत्ति पर रोक लगाएं।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती 

पुराने मित्र मिलेंगे। अच्‍छी खबरें मिलेंगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पारिवारिक वातावरण सहयोगात्मक रहेगा। आपकी बुद्धिमानी से समस्याओं का समाधान संभव है। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

नोकरी में प्रमोशन मिलेगा। नए कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

रोजगार में वृद्धि होगी। यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता रहेगी। शुभ समय।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

रचनात्मक कामों का प्रतिफल मिलेगा। पूर्व में किए गए कार्यों का शुभ फल प्राप्त हो सकेगा। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। लाभ के अवसर बड़ेगे। जोखिम न लें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

नई योजनाओं का क्रियान्वयन होगा। बड़े लोगों से भेंट होगी। रुके कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। मेहनत सफल रहेगी। आय में व्रद्धि होगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। दिन प्रतिकूल रह सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। अधिक लोभ-लालच न करें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

माता-पिता का स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। रुका पैसा प्राप्त होने के योग हैं। शेयर मार्केट लाभदायक रहेगा। आज दिन प्रसन्नतापूर्वक व्यतीत होगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

नए कार्यों में लाभ होने की संभावना है। परिवार की तरक्की होगी। आपको अपने कर्म पर विश्वास रखते हुए कार्य करना चाहिए। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। समय अनुकूल है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बुद्धिमानी से कई रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। व्यापार में सही निर्णय नहीं लेने से हानि हो सकती है। संपति के सौदे हो सकते है। जल्दबाजी न करें। लाभ होगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ