Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 22 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Sunday 22 August 2021
Horoscope Sunday 22 August 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यावसायिक सफलता से मनोबल बढ़ेगा। अच्छी व सुखद स्थितियां निर्मित होंगी। परिक्षम का पूरा लाभ मिलेगा। पुराने संगी-साथियों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पुराना रोग उभर सकता है। दु:खद समाचार मिल सकता है। भागदौड़ रहेगी। अस्वस्थता बनी रहेगी। स्थाई संपति संबंधी खटपट हो सकती है। खुद के प्रयत्नों से ही जनप्रियता एवं सम्मान मिलेगा। धैर्य रखें।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

विद्यार्थी वर्ग को सफलता मिलेगी। नए योजनाओं की चर्चा होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। लाभदायी समाचार आएंगे। समाज में आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। पराक्रम बढ़ेगा। विश्वासप्रद माहौल रहेगा।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

सोचे कामों में मनचाही सफलता मिलेगी। व्यापारिक निर्णय समय पर लेना होंगा। रोजगार मिलेगा। कारोबार लाभदायक रहेगा। भूमि-भवन संबंधी बाधा दूर होगी। संतान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। समय उत्तम है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

कार्य क्षेत्र में नई योजनाओं से लाभ होगा। मेहनत का उचित फल मिल सकेगा। क्रोध एवं उत्तेजना पर संयम रखें। विवाद सुलझेंगे। प्रयास सफल रहेंगे। प्रशंसा प्राप्त होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। लाभ होगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कार्यकुशलता सहयोग से लाभान्वित होंगे। काम में मन लगेगा। स्वयं का सोच अनुकूल रहेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। भागदौड़ रहेगी। रिश्तेदारों से संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। परिवार का सहयोग प्राप्त होगा।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परिवार की स्थिति अच्छी रहेगी। रचनात्मक काम करेंगे। कर्मचारियों पर निगाह रखें। परिवार की समस्या का उचित समाधान होगा। विवाद से हानि संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। जोखिम के कार्य टालें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

पहले किए गए कार्यों का लाभदायी फल आज मिल सकेगा। संतान के कामों से खुशी होगी। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की होगी। पूंजी निवेश बड़ेगा। कानूनी बाधा दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी विवाद सुलझेंगे। नई योजना बनेगी। नए अनुबंध होंगे। नए व्यवसाय की बात बनेगी। लोभ व लालच से बचें। किसी मामले में अनुभव मिल सकता है। वाणी नियंत्रण रखें। क्रोध न करें। विवाद को बढ़ावा न दें।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

विवाद से क्लेश होगा। आपसी मनमुटाव बढ़ेगा। किसी से मदद की उम्मीद नहीं रहेगी। आर्थिक समस्या बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय मध्यम रहेगा। चिंता व तनाव रहेगा। शारीरिक कष्ट संभव है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

रुका धन मिलेगा। निवेश में वृद्धि होने के योग हैं। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आमदनी बड़ेगी। नवीन मुलाकातों से लाभ होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। अप्रत्याशित लाभ होगा। नौकरी करने वालों को ऐच्छिक पदोन्नति मिलने की संभावना बन सकती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ