Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल रविवार 1 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

 Horoscope Sunday 1 August 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। आर्थिक उन्नति होगी। संचित कोष में वृद्धि होगी। नौकरी में स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से फायदा होगा। भूमि-भवन संबंधि खरीद-फरोख्त की योजना बनेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

किसी मांगलिक कार्य में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति मार्गदर्शन प्राप्त होगा। समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

दु:खद समाचार मिल सकता है। व्यर्थ भागदौड़ रहेगी। काम पर ध्यान नहीं दे पाएंगे। बेवजह किसी व्यक्ति से कहासुनी हो सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। दूसरों के बहकावे में न आएं। फालतू बातों पर ध्यान न दें। धैर्य रखें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार देना पड़ सकता है। प्रयास सफल रहेंगे। कार्य की बाधा दूर होगी। निवेश शुभ रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग करने का मौका मिलेगा। मान-सम्मान मिलेगा।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

मेहमानों का आगमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। धन लाभ के योग अच्छे है। आय में व्रद्धि होगी।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। रोजगार प्राप्ति के प्रयास सफल रहेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल चलेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। लेन-देन में लापरवाही न करें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

मस्तिष्क पीड़ा हो सकती है। पुराना रोग उभर सकता है। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें। हल्की हंसी-मजाक करने से बचें। अप्रत्याशित खर्च सामने आएंगे। आवश्यक वस्तु समय पर नही मिलेगी। चिंता तथा तनाव रहेगा। समय नेष्ट है।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। विवेक से कार्य करें। व्यापार-व्यवसाय की गति बड़ेगी। निवेश शुभ रहेगा। नौकरी में उन्नति होगी। परिवार में सुख-शांति रहेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

योजना फलीभूत होगी। कार्यस्थल पर परिवर्तन संभव है। व्यापार-व्यवसाय लाभदायक रहेगा। शेयर मार्केट से लाभ होगा। नोकरी में प्रभाव व्रद्धि होगी। आय में व्रद्धि होगी। मित्रों की सहायता कर पाएंगे। सामाजिक प्रतिष्ठा बड़ेगी। 

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

पूजा-पाठ में मन लगेगा। सत्संग का लाभ मिलेगा। कानूनी अड़चन दूर होगी। व्यापार-व्यवसाय अनुकूल रहेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

वाहन का प्रयोग सावधानी से करें। चोट व दुर्घटना से हानि हो सकती है। फालतू खर्च होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें। विवाद को बढ़ावा न दें। अपेक्षाकृत कार्यों में विलंब होगा। चिंता तथा तनाव रहेंगा। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति निर्मित होगी। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। नौकरी में प्रभाव बढ़ेगा। निवेश में सोच-समझकर हाथ डालें। अपेक्षाकृत कार्य समय पर होंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ