Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 28 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 28 August 2021
Horoscope Saturday 28 August 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

रुके कामों में सफलता की संभावना है। रोमांस में सफलता मिलेगी। विद्यार्थियों को शिक्षा में उपलब्धि हासिल होने के योग हैं। नई योजना बनेगी। कार्यप्रणाली में सुधार होगा।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नवीन योजनाओं को क्रियान्वित करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। अधिकारी वर्ग में महत्व बढ़ेगा। वरिष्ठजनों का सहयोग मिलेगा। शुभ समय।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय के क्षेत्र में विशेष लाभ का योग है। आर्थिक उन्नति होगी। ईश्वर के प्रति श्रद्धा बढ़ेगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

संतान की गतिविधियों पर नजर रखनी होगी। कामकाज का बोझ बढ़ने से व्यापार पर विपरीत असर हो सकता है। विवाद से दूर रहें। जोखिम के कार्य बिलकुल न करें। धैर्य रखें।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभा सकेंगे। अतिथियों का आवागमन होगा। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मसम्मान बना रहेगा। पारिवारिक सुख-शांति बनी रहेगी। 

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

सोच-समझकर कार्य करना लाभप्रद रहेगा। पुरुषार्थ सफल होगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखना चाहिए। व्यापार में नवीन प्रस्ताव मिलेंगे। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

पत्नी के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। काम-धंधे में सफलता के शुभ संकेत हैं। प्रयास सफल रहेंगे। रुके कार्यो में गति आएगी। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

दु:खद समाचार मिल सकता है। दौड़धूप अधिक होगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। वाणी पर संयम रखें। क्रोध न करें। विवेक का प्रयोग करें। भागीदारी के कामों में सफलता मिलेगी।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। अधूरे काम समय से पूरे होने के योग हैं। नए कार्यों से लाभ के मार्ग प्रशस्त होंगे। धन का संग्रह होगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। प्रसन्नता रहेगी।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

भूमि-भवन की योजना बनेगी। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। संतान की प्रगति होगी। पारिवारिक स्थिति आनंददायक रहेगी। मन प्रफुल्लित रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें।  व्यापार में अड़चनें आने से मनोबल में कमी आ सकती है। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। खर्च का बोझ बड़ेगा। चिंता तथा तनाव रहेगा। 

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

व्यावसायिक समस्या का समाधान हो सकेगा। पुरुषार्थ का पूर्ण फल मिलेगा। निवेश शुभ रहेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। भेट-उपहार की प्राप्ति होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ