Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शनिवार 21अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966

Horoscope Saturday 21 August 2021
Horoscope Saturday 21 August 2021

मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

महत्व के कार्य को समय पर करें। व्यावसायिक श्रेष्ठता का लाभ मिलेगा। मेहनत का फल मिलेगा। कार्य की प्रशंसा होगी। धन प्राप्ति सुगम होगी। संतान के शिक्षा की चिंता समाप्त होगी। प्रसन्नता रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

परिवारजनों से मिलाप होगा। आपसी संबंधों को महत्व दें। अल्प परिश्रम से ही लाभ होने की संभावना है। व्यापार-व्यवसाय संतोषप्रद रहेगा। निवेश अनुकूल रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। समय अनुकूल है।

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। धन संचय की बात बनेगी। परिवार के कार्यों पर ध्यान देना जरूरी है। रुका कार्य होने से प्रसन्नाता होगी। आर्थिक सलाह उपयोगी रहेगी। कर्ज की चिंता कम होगी।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। भेंट-उपहार की प्राप्ति होगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आय बनी रहेगी। नए संबंध लाभदायी सिद्ध होंगे। राजकीय सहयोग प्राप्त होगा। समय उत्तम है।

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

स्वयं की प्रतिष्ठा के अनुरूप कार्य हो सकेंगे। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। नए विचारों पर चर्चा होगी। धैर्य एवं शांति से वाद-विवाद से निपट सकेंगे। जल्दबाजी न करें।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

परेशानियों का मुकाबला करके भी लक्ष्य को हासिल कर पाएंगे। व्यापारिक लाभ होगा। संतान के प्रति झुकाव बढ़ेगा। शिक्षा व ज्ञान में वृद्धि होगी। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। जोखिम न लें।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

कानूनी विवादों का निपटारा आपके पक्ष में होने की संभावना है। प्रतिष्ठितजनों से मेल-जोल बढ़ेगा। मित्रों से मुलाकात का लाभ मिलेगा। योजना फलीभूत होगी। मेहनत का फल मिलेगा। धन प्राप्ति होगी।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

विद्यार्थियों को परीक्षा में सफलता प्राप्ति के योग हैं। सावधानी व सतर्कता से व्यापारिक अनुबंध करें। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। पुराना रोग परेशान कर सकता है। फालतू खर्च होगा। धैर्य रखें।

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

क्रय-विक्रय के कार्यों में लाभ होगा। उच्च वर्ग में विशेष सम्मान प्राप्त होगा। अपनी वस्तुएं संभालकर रखें। लापरवाही न करें। कानूनी अड़चन दूर होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

यात्रा मनोरंजक रहेगी। नौकरी में चेन रहेगा। निवेश अनुकूल रहेंगे। आज का दिन आपके लिए शुभ रहने की संभावना है। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। रोजगार के अवसर मिलेंगे। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम 

धर्म के कार्यों में रुचि आपके मनोबल को ऊंचा करेगी। संबंधियों से मिलनसारिता प्रवृत्ति जीवन में आनंद का संचार करेगी। कई दिनों से रुका पैसा मिल सकेगा। रोजगार मिलेगा। अप्रत्याशित लाभ संभव है।

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

पुराने मित्रो से मुलाकात होगी। व्यापार में नए अनुबंध लाभकारी रहेंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि संभव है। परिश्रम का फल अनुकूल मिलेगा। प्रतिष्ठा बनी रहेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ