Ticker

6/recent/ticker-posts

राशिफल शुक्रवार 13 अगस्त 2021 को आपके भाग्य में क्या होगा बदलाव

Horoscope Friday 13 August 2021

जीवन दर्पण ज्योतिष सुरेश कुमार आसवानी 
संपर्कसूत्र ☎ 9413761512 / 9610160966


मेष राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

कार्यप्रणाली में सुधार होगा। अधूरे कार्य पूरे होंगे। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता आएगी। प्रयास से अनुकूलता आएगी। योजना फलीभूत होगी। धन प्राप्ति अच्छी होगी। प्रसन्नता बनी रहेगी।

वृष राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नए प्रस्ताव प्राप्त होंगे। सुखद यात्रा के योग हैं। रचनात्मक काम होंगे। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। आलस्य को त्यागकर कार्यों को समय पर करने से सफलता प्राप्त होगी। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। सत्संग का लाभ मिलेगा। 

मिथुन राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। विवाद समाप्त होने से शांति बढ़ेगी। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। जोखिम के कार्य टेलें। व्यय सोच-समझकर करें।

कर्क राशि स्वामी चन्द्रमा रत्न मोती

परोपकारी स्वभाव होने से दूसरों की मदद कर पाएंगे। काम के प्रति लापरवाही न करें। प्रयत्न से सहयोग मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। कानूनी बाधा दूर होगी। प्रसन्नता रहेगी। 

सिंह राशि स्वामी सूर्य रत्न माणकीय

पारिवारिक जिम्मेदारी का पूर्ण ध्यान रखें। रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में उन्नति होगी। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। यात्रा मनोरंजक रहेगी। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा।

कन्या राशि स्वामी बुध रत्न पन्ना

कानूनी मामलों में लापरवाही न करें। व्यापार में नए प्रस्तावों से लाभ मिलने के योग हैं। निवेश अनुकूल रहेगा। यात्रा शुभ रहेगी। संपति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। सम्मान व कीर्ति में व्रद्धि होगी।

तुला राशि स्वामी शुक्र रत्न हीरा

नई योजनाओं का सूत्रपात होगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यावसायिक समस्याओं का हल आपके माध्यम से हो सकेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। दूसरों से व्यर्थ में न उलझें। जोखिम के कार्य टाले। जल्दबाजी न करें।

वृश्चिक राशि स्वामी मंगल रत्न मूंगा

बुद्धि चातुर्य से कठिन कार्य भी आसानी से बनेंगे। वैवाहिक अड़चनें समाप्त होंगी। अतिथियों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना मिलेगी। स्वाभिमान रहेगा। आय-व्यय में संतुलन की स्थिति बन सकती है। 

धनु राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

अपने प्रयासों से उन्नति पथ प्रशस्त करेंगे। इच्छित काम पूर्ण हो सकेंगे। स्वास्थ्य की समस्या सुलझेगी। नौकरी में कार्य की प्रशंसा होगी। मेहनत का फल मिलेगा। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। निवेश लाभदायक रहेगा। शुभ समय।

मकर राशि स्वामी शनि रत्न नीलम

व्यवहार-कुशलता से समस्या का समाधान संभव है। व्यापारिक निर्णय लेने में देरी नहीं करना चाहिए। पुरानी लेनदारी वसूल होगी। यात्रा सफल रहेगी। नए मित्र बनेंगे। नवीन वस्त्राभूषण की प्राप्ति होगी। समय उत्तम है।

कुंभ राशि स्वामी शनि रत्न नीलम   

भाग्योन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। भौतिक विकास के कार्यों को बल मिलेगा। भागीदारी के प्रस्ताव आएंगे। दिनचर्या नियमित रहेगी। रिश्तेदारों से भेंट हो सकेगी। निवेश लाभप्रद रहेगा। यात्रा अनुकूल रहेगी। समय उत्तम है।   

मीन राशि स्वामी गुरु रत्न पुखराज

जमीन संबंधी कार्य बनेंगे। संतान पर अनावश्यक रोक न लगाएं। धन लाभ होने की भी संभावना है। व्यापार-व्यवसाय अच्छा चलेगा। निवेश लाभदायक रहेगा। आय में व्रद्धि होगी। भागदौड़ अधिक रहेगी। सामाजिक कार्यों में सीमित रहें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ