Ticker

6/recent/ticker-posts

ग्रीनमैन नरपतसिंह पहुंचे अजमेर, जिला कलेक्टर को किया पौधा भेंट


नरपतसिंह निकले हैं विश्व की सबसे लम्बी साईकिल यात्रा पर

अजमेर (AJMER MUSKAN)। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विश्व की सबसे लम्बी साईकिल यात्रा पर निकले ग्रीनमैन नरपतसिंह गुरूवार को अजमेर पहुंचे। उन्होंने यहां जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित को पौधा भेंट किया।

बाड़मेर के ग्रीनमैन नरपतसिंह पर्यावरण संरक्षण के लिए विश्व की सबसे लम्बी साईकिल यात्रा पर निकले है। वे गुरूवार को अजमेर पहुंचे। जिला कलक्टर श्री प्रकाश राजपुरोहित से भेंट कर पौधा प्रदान किया। नरपतसिंह पर्यावरण सरंक्षण एवं जल सरंक्षण के संबंध में जागरूकता पैदा करने का कार्य कर रहे है। वे विश्व की सबसे लम्बी साईकिल यात्रा से एक रिकॉर्ड बनाने के लिए संकल्पबद्ध है। इनके एक पैर में दुर्घटना के कारण 38 टांके लगाए जाने से 10 प्रतिशत विकलांगता की श्रेणी में आते है। इसके बावजूद पर्यावरण एवं जल सरंक्षण के लिए जागरूकता पैदा करने का हौंसला बरकरार है। साईकिल यात्रा के लिए भारत फाउण्डेशन द्वारा सहयोग प्रदान किया जा रहा है।

नरपतसिंह ने इस साईकिल यात्रा का आरंभ 27 जनवरी 2019 को जम्मू से किया था। इसके पश्चात उनके द्वारा अबतक 15 राज्यों एवं 4 केंद्रशासित प्रदेशों में 22 हजार किमी की यात्रा की जा चुकी है। यात्रा के दौरान उनके द्वारा प्रतिदिन 2 पेड़ भी लगाए जा रहे है। अब तक इनके द्वारा 89 हजार 700 पेड़ विभिन्न स्थानों पर लगाए जा चुके है। अपने परिवार में बहन मीना की शादी में 251 तथा भतीजी हंसाकर की शादी में 151 पौधे कन्याधन में देकर समाज को एक संदेश दिया। उन्होंने अब तक 165 चिंकारा, 7 मोर, 5 मोरीनी, 4 खरगोश, 2 उल्लू, बाज, नील गाय, चील एवं गोल्डन सियार का जीवन बचाया गया है। वन भूमि पर से अतिक्रमण हटाने के लिए भी नरपतसिंह सक्रिय है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ