Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर : स्वतंत्रता सेनानियों एवं परिजनों का घर जाकर प्रशासन ने किया सम्मान

अजमेर : स्वतंत्रता सेनानियों एवं परिजनों का घर जाकर प्रशासन ने किया सम्मान, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुभकामना संदेश के साथ पूछी कुशलक्षेम, कोरोना के कारण इस बार पटेल मैदान नहीं आ पाएंगे स्वतंत्रता सेनानी


मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के शुभकामना संदेश के साथ पूछी कुशलक्षेम

कोरोना के कारण इस बार पटेल मैदान नहीं आ पाएंगे स्वतंत्रता सेनानी

अजमेर (AJMER MUSKAN)। भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों एवं उनके परिजनों का सम्मान किया गया। उन्हें मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का शुभकामना संदेश प्रदान कर कुशलक्षेम पूछी। राज्य में कोरोना महामारी के चलते इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह को सीमित रखने का निर्णय लिया गया है। इन्हीं निर्णयों के तहत इस बार स्वतंत्रता सेनानी भी मुख्य समारोह में नहीं रहेंगे।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा भारत छोड़ो आंदोलन की 79 वीं वर्षगांठ के अवसर पर स्वाधीन्ता दिवस की शुभकामना संदेश जिले के स्वतंत्रता सेनानियों के लिए भेजा गया था। इस संदेश को अतिरिक्त जिला कलेक्टर कैलाश चन्द्र शर्मा तथा प्रोटोकॉल ऑफिसर आलोक जैन के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों को प्रदान किया गया। उन्होंने आज स्वतंत्रता सेनानी किशन अग्रवाल के होलीदड़ा स्थित आवास तथा शोभाराम गहरवार के जादूघर स्थित आवास पर जाकर शुभकामना संदेश प्रदान किया।

शाल ओढ़ाकर किया सम्मान

प्रशासन द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों का शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। उनके स्वस्थ और लम्बे जीवन की कामना की गई। इसके साथ ही कोविड-19 की परिस्थितियों के कारण बड़ी उम्र को ध्यान में रखते हुए स्वतंत्रता सेनानियों को स्वाधीनता दिवस समारोह में नहीं बुलाने के संबंध में अवगत कराया। स्वतंत्रता सेनानियों एवं परिजनों ने इस तरह घर जाकर अभिनंदन करने पर हर्ष व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ