Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर जिले की बड़ी उपलब्धि, जिले ने छुआ 17 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
आमजन में टीकाकरण के प्रति उत्साह से अजमेर जिले ने 17 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा छू लिया। यह जिले की एक बड़ी उपलब्धि है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.के. सोनी ने बताया कि जिला कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने कोरोना टीकाकरण अभियान की सीधी मॉनिटरिंग की। टीकाकरण केन्द्रों पर आवश्यक संसाधनों के संबंध में कार्मिकों एवं आमजन से सीधा संवाद किया गया। इसके आधार पर टीकाकरण के लिए प्रभावी रणनीति बनाई गई। सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान आरम्भ करने के साथ ही जिले के अधिकतम निवासियों को प्रतिरक्षित करने के लिए प्रत्येक स्तर पर कार्य किया गया। इसके लिए उपखण्ड अधिकारी को इंसीडेन्ट कमाण्डर नियुक्त कर वैक्सीनेशन की मॉनिटरिंग के लिए निर्देशित किया गया।

उन्होंने बताया कि टीकाकरण प्रबंधन के आधार पर कार्य करते हुए जिले में  17.08 लाख से अधिक व्यक्तियों का टीकाकरण होना एक बड़ी उपलब्धि हैं। अब तक 12 लाख 80 हजार 368 को टीके की प्रथम खुराक दी चुकी है। इसी प्रकार द्वितीय खुराक 4 लाख 28 हजार 122 व्यक्तियों को लगाई गई है। इसके लिए जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग तथा अन्य विभागों एवं संस्थाओं को बधाई दी। साथ ही टीकाकरण में लगे कार्मिकों को उत्साह एवं मेहनत के साथ भविष्य में भी कार्य करने का आह्वान किया।

उन्होंने बताया कि जिले में 13 लाख 64 हजार से अधिक व्यक्तियों को कोविशिल्ड तथा 3 लाख 43 हजार से अधिक व्यक्तियों को कोवैक्सीन लगाई गई है।  टीकाकरण में 8 लाख 68 हजार से अधिक पुरूष तथा 8 लाख 39 हजार से अधिक महिलाओं को प्रतिरक्षित किया गया है। इनमें से 60 वर्ष से अधिक आयु के 4 लाख 3 हजार से अधिक, 45 वर्ष से 59 वर्ष के 4 लाख 73 हजार से अधिक तथा 18 वर्ष से 44 वर्ष के 7 लाख 39 हजार से अधिक व्यक्ति शामिल हैं।

इसी प्रकार डॉ. शिन्दे स्वाति, जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी अजमेर ने बताया कि सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के समस्त व्यक्तियों का टीकाकरण आरंभ करने के पश्चात आमजन में टीकाकरण के लिए विशेष उत्साह का वातावरण बना। इससे अब तक 17 लाख 8 हजार 490 टीके लगाया जाना संभव हो पाया। टीकाकरण में लगे कार्मिक अभियान के दौरान सुबह से ही देर शाम तक टीकाकरण के लिए मुस्तैद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ