Ticker

6/recent/ticker-posts

अजमेर डिस्कॉम में बम्पर प्रमोशन, एक ही दिन 50 अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नत

अजमेर डिस्कॉम में बम्पर प्रमोशन, एक ही दिन 50 अधिकारी एवं कर्मचारी पदोन्नत, कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर, कर्मचारी एवं श्रमिक संघो ने व्यक्त किया आभार


कर्मचारियों में दौड़ी खुशी की लहर, कर्मचारी एवं श्रमिक संघो ने व्यक्त किया आभार


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
अजमेर विद्युत वितरण निगम में जुलाई का अंतिम दिन कर्मचारियों के लिए खुशियां लेकर आया। डिस्कॉम ने एक ही दिन में 50 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति दी है। इनमें 2 उपनिदेशक कार्मिक, 2 सहायक अभियंता सहित कुल 50 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। डिस्कॉम के कर्मचारी संगठनों एवं श्रमिक संघों ने प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी का आभार व्यक्त किया है। डिस्कॉम ने विभिन्न स्तरों की पदोन्नतियां दी है।

प्रबन्ध निदेशक वी.एस. भाटी ने बताया हमने वादे के अनुरूप कर्मचारियों एवं अधिकारियों को तय समय पर पदोन्नति देकर मान बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि शनिवार को डिस्कॉम ने डीपीसी कर 2 उपनिदेशक कार्मिक, 2 सहायक अभियंता एवं 46 मंत्रलयिक कर्मचारियों को पदोन्नति का तोहफा दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार को हुई डीपीसी के तहत 2 उपनिदेशक कार्मिक, 2 सहायक सचिव, 12 प्रशासनिक अधिकारी (नॉन टीएसपी), 3 प्रशानिक अधिकारी (टीएसपी), 14 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (नॉन टीएसपी), 2 अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी (टीएसपी), 3 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (नॉन टीएसपी) , 2 सहायक प्रशासनिक अधिकारी (टीएसपी), 7 वाणिज्य सहायक प्रथम (नॉन टीएसपी) , 1 वाणिज्य सहायक प्रथम (टीएसपी), 1 वाणिज्य सहायक द्धितीय (टीएसपी) एवं 2 सहायक अभियंता (सिविल) सहित कुल 50 पदों पर डिस्कॉम ने अपने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नत किया।

भाटी ने इस मौके पर कहा कि भविष्य में भी पदोन्नति का दौर जारी रहेगा। सभी अधिकारी एवं कर्मचारी निगम हित में इसी तरह कार्य करते रहे। प्रबंध निदेशक द्वारा की गई पदोन्नतियों से कर्मचारियों में खुशी की लहर दौड़ गई। कर्मचारी संगठन एवं श्रमिक संघो ने भी भाटी का आभार व्यक्त किया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ