Ticker

6/recent/ticker-posts

जब होंगे वृक्ष सुरक्षित, तभी होगा हमारा कल सुरक्षित - नीरज जैन

मदर अर्थ फाउंडेशन ने शनिवार को कोटड़ा एवं तोपदड़ा में लगाए 200 पौधें,  संस्था का लक्ष्य है एक लाख से अधिक अजमेर में वृक्षारोपण करना

मदर अर्थ फाउंडेशन ने शनिवार को कोटड़ा एवं तोपदड़ा में लगाए 200 पौधें 

संस्था का लक्ष्य है एक लाख से अधिक अजमेर में वृक्षारोपण करना 


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
मदर अर्थ फाउंडेशन ने अपने वादे के अनुरूप इस शनिवार भी 200 पौधे लगाकर पर्यावरण के प्रति अपने दायित्व का निर्वहन किया है। मदर अर्थ फाउंडेशन के ट्रस्टी श्री आशीष राजोरिया ने बताया कि संस्था ने इस शनिवार 100 पौधे कोटड़ा में तथा 100 पौधे ज्योति नगर, तोपदड़ा में लगाये। कोटड़ा में मुख्य अतिथि उपमहापौर नीरज जैन तथा ज्योति नगर, तोपदड़ा में मुख्य अतिथि महापौर ब्रजलता हाड़ा थी।

Rajathan : वीकेंड कर्फ्यू समाप्त, गतिविधियों में अतिरिक्त छूट

संस्था के ट्रस्टी आशीष राजोरिया ने बताया कि मदर अर्थ फाउंडेशन के द्वारा 100 पौधों का पौधरोपण पिंक उद्यान, कोटड़ा में किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  उपमहापौर एवं पर्यावरण मित्र नीरज जैन द्वारा किया गया। नीरज जैन ने 20 पौधों का रोपण कर उनके देखभाल की जिम्मेदारी भी ली। इस मौके पर उपमहापौर नीरज जैन ने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारा दायित्व है। तेजी से बढ़ती ग्लोबल वॉर्मिंग को वृक्षारोपण के माध्यम से ही रोका जा सकता है। कोरोना काल मे हुई ऑक्सीजन की कमी ने हमे पेड़ो के महत्व को समझा दिया है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से निवेदन किया कि महज पौधों का रोपण करना ही आवश्यक नही है वरन उनकी निरंतर देखभाल करना भी बेहद जरूरी है। इस पर गंभीरता दिखाते हुए नीरज जैन ने खुद इन 100 में से 20 पौधों का निरंतर देखभाल करने का बीड़ा उठाया तथा वहा मौजूद बच्चो को भी एक एक पौधे की देखभाल करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने बच्चों को पेड़ो के महत्व को समझाते हुए कहा कि "जब होंगे वृक्ष सुरक्षित, तभी होगा हमारा कल सुरक्षित"।

अजमेर जिले की बड़ी उपलब्धि छुआ 12 लाख वैक्सीनेशन का आंकड़ा

राजोरिया ने बताया कि इसी तरह 100 पौधों का रोपण माननीय महापौर ब्रजलता हाड़ा के आतिथ्य में ज्योति नगर, तोपदड़ा में किया गया। हाड़ा ने मदर अर्थ फाउंडेशन संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि संस्था का उद्देश्य पर्यावरण के प्रति समर्पित है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मदर अर्थ फाउंडेशन बहुत जल्द अपने 1 लाख वृक्षारोपण के लक्ष्य को प्राप्त कर लेगा। साथ ही 100 पौधों का पौधारोपण ज्योति नगर तोपदड़ा अजमेर में मदर अर्थ फाउंडेशन द्वारा किया गया।।

संस्था की ट्रस्टि रीतू मेहरडा ने बताया कि मदर अर्थ फाउंडेशन ने अपने लक्ष्य को पूरा करने के लिए आज तीसरे प्रयास में 200 पौधे नीम, अशोक, आम, नीम्बू, कटहल व पीपल के अजमेर में लगाये है इन पेड़ों की देखरेख मदर अर्थ फाउंडेशन द्वारा की जायेगी सभी पेड़ो को 3 वर्ष तक अपनी देखरेख में रखा जायेगा ताकि पेड़ो को आवश्यकता अनुसार पानी व खाद समय समय पर दी जा सके सभी पेड़ो की जीओ मैपिंग भी की जायेगी। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन का उद्देश्य अजमेर जिले में  एक लाख पेड़ लगाने का है ताकि कोरोना महामारी में ऑक्सीजन की कमी के कारण हुई जन हानि को पेड़ लगाकर ऑक्सीजन की पूर्ति की जा सके।। अब तक मदर अर्थ फाउंडेशन द्वारा 650 पेड़ो का पौधारोपण किया जा चुका है जल्द ही अपने एक लाख पौधों का लक्ष्य पूरा किया जायेगा।

मदर अर्थ फाउंडेशन के पौधरोपण कार्यक्रम में आशीष राजोरिया, रितु मेहरड़ा, सौम्या राजोरिया, दीपिका बोयत, शशिप्रकाश इन्दोरिया, पार्षद रणजीत नरुका, फुरकान शेख, विशाल वर्मा,  दिनेश गोठरवाल, निरंजन चौधरी, वेद सिसोदिया, कमलेश बंजारा, आकाश राजोरिया, पियूष जैन, विपुल खंडेलवाल, रविन्द्र चौहान सिवासिया, रामसिंह बागवाल, सुनील त्यागी, श्याम सुंदर, फूलसिंह रावत, अविनाश, मोहित शर्मा, सुंदर टांक, प्रवीण, कुकू दगदी, नागेंद्र सिंह, चित्रांश राजोरिया, अर्पित राजोरिया, विजय गहलोत, सी. पी.शर्मा, रजनीश चौहान आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ