Ticker

6/recent/ticker-posts

स्वामी विवेकानंद पार्क : सेल्फीपाइंट तैयार, नजर आएगा अजमेर का आकर्षक नजारा

स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कोटड़ा क्षेत्र में बन रहे स्वामी विवेकानंद पार्क पर सेल्फीपाइंट बनकर तैयार


अजमेर (AJMER MUSKAN)।
स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत कोटड़ा क्षेत्र में बन रहे स्वामी विवेकानंद पार्क पर सेल्फीपाइंट बनकर तैयार हो गया है। यहां पर आप अजमेर की खुबसूरती को अपने कैमरे अथवा मोबाइल फोन कैद कर सकेंगे। यहां से अजमेर का नजारा देखते ही बनता है। 6 हजार 200 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में 2.55 करोड़ की लागत से पार्क का निर्माण प्रगतिरत है। अजमेर में पर्यटन को बढ़वा देने के उद्देश्य से विवेकानंद पार्क मील का पत्थर साबित होगा। 

अजमेर में पृथ्वीराज स्मारक के बाद पहाड़ी पर स्वामी विवेकानंद पार्क का निर्माण किया जा रहा है। पहाड़ी पर बन रहा पार्क का एक हिस्सा नागपहाड़ की तलहटी में नजर आता है। पार्क का निर्माण कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहा है। पार्क में स्थानीय लोगों एवं पयर्टकों के लिए सेल्फी पाइंट बनाया गया है। वहीं गजीबो का निर्माण कार्य प्रगतिरत है। पार्क में बैठने के लिए यहां पर गजीबो बनकर तैयार हो गए हैं। पार्क में आने वाले लोगों के भ्रमण के लिए पाथ वे का निर्माण किया गया है। पाथ वे निर्माण के लिए पीसीसी वर्क पूरा कर लिया गया है। उल्लेखनीय है कि पार्क की चार दीवारी को हेरिटेज लुक दिया जा रहा है। इस लुक की वजह से पार्क की खूबसूरती देखते ही बन रही है। पार्क में योगा प्लेटफार्म बनकर तैयार हो गया है। लैन्ड स्कैपिंग, वृक्षारोपण के साथ वॉकिंग ट्रेल बनाई जाएगी। इसी प्रकार पार्क में तीन कियोस्क बनाए गए हैं। पर्यटकों एवं स्थानीय लोगों को केफेटेरिया की सुविधा भी मिलेगी। 

पार्क तक जाने के लिए कंक्रीट रोड़ तैयार 

विवेकानंद पार्क तक जाने के लिए कंक्रीट रोड तैयार हो गई है। यहां पर चार पहिया वाहने से आसानी से पहुंचा जा सकता है। यहां पर दो एवं चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग का निर्माण किया गया है। पार्किंग में 20 चार पहिया वाहन एवं 50 दो पहिया वाहन पार्क किए जा सकते हैं। पार्किंग से कुछ ही कदमों की दूरी पर पैदल चल पार्क पहुंचा सकता है।

स्वामी जी के सिद्धांतों से होंगे रू-ब-रू 

स्वामी विवेकानंद की शिक्षाओं एवं दर्शन की कल्पनाओं को साकार किया जा रहा है। युवा एवं स्कूली विद्यार्थी स्वामी जी की शिक्षाओं एवं उनके सिद्धांतों से रू-ब-रू होंगे। नागपहाड़ की तलहटी के नीचे बन रहे पार्क में आने वाले लोग ध्यान एवं योग कर सकेंगे। इसके साथ ही स्थानीय लोगों के साथ पयर्टक  स्वामी जी की शिक्षाओं एवं दर्शन को समझ सकेंगे। 

ये होंगे आकर्षण का केंद्र 

स्वामी विवेकानंद पार्क में मानूसन के दौरान यहां पर पेड-पौधे लगाकर गार्डन विकसित किया जाएगा। इसी प्रकार पार्क में आरसीसी की मचान, गजीबो बनाए जा रहे हैं। स्मारक पर फ्लड लाइट, डेकोरेटिव पोल, छोटी लाइट लगाई जाएगी। यहां आने वाले लोगों के बैठने के लिए बैंच लगाई जाएंगी। पार्क में  इन्टर लॉकिंग टाइल्स, कोबल स्टोन ओर फ्लोरिंग का कार्य किया जाएगा। मिट्‌टी के माउंडस भी बनाए जाएंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ